गाय-भैंस का दूध बढ़ाएं नेचुरल तरीके से, डेयरी बिजनेस में पाएं ज्यादा मुनाफा

गाय-भैंस का दूध बढ़ाएं नेचुरल तरीके से, डेयरी बिजनेस में पाएं ज्यादा मुनाफा

Gaay bhens ka doodh kese badhaye : भारत में दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स की डिमांड हमेशा से हाई रहती है। पहले लोग सिर्फ दूध, दही और मक्खन तक सीमित थे, लेकिन अब पनीर, घी, आइसक्रीम जैसे कई प्रोडक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में डेयरी बिजनेस करने वाले लोगों के लिए ज्यादा दूध उत्पादन करना बहुत जरूरी हो गया है।

गाय-भैंस का दूध बढ़ाने के आसान और देसी तरीके

कुछ लोग जल्दी ज्यादा दूध पाने के लिए गलत तरीका अपनाते हैं, जैसे इंजेक्शन लगाना। लेकिन सच ये है कि ये तरीका खतरनाक है — इससे जानवर की सेहत खराब होती है और दूध की क्वालिटी भी गिर जाती है। कई बार ज्यादा इंजेक्शन से गाय-भैंस का दूध रिसने लगता है और वो कमजोर भी हो जाती है।

इसलिए समझदारी इसी में है कि हम नेचुरल और सुरक्षित तरीके अपनाएं, जिससे दूध भी बढ़े और पशु भी स्वस्थ रहें। आजकल गांवों में कई किसान देसी और प्राकृतिक तरीकों से अच्छा दूध उत्पादन कर रहे हैं और बढ़िया कमाई भी कर रहे हैं।

Gaay bhens ka doodh kese badhaye
Gaay bhens ka doodh kese badhaye

तो चलिए जानते हैं वो आसान और असरदार देसी उपाय, जिनसे आप बिना किसी नुकसान के दूध बढ़ा सकते हैं…

Gaay bhens ka doodh kese badhaye

पशुओं को खिलाएं औषधीय चूर्ण

आज के समय में आयुर्वेद का महत्व बढ़ रहा है. लोग अच्छी सेहत के लिए जड़ी-बूटियों का सेवन कर रहे हैं. पशुओं पर यही बात लागू होती है. बाजार में कई कंपनियां आज प्राकृतिक औषधियों से पाउडर बना रही हैं. इन पाउडर को चारा या पानी में मिलाकर देने से पशुओं का दूध बढ़ जाता है. गांव के ज्यादाकर किसान और पशुपालकों को इस चूर्ण का नुस्खा पता ही होता है. इसे 250 ग्राम गेहूं का दलिया, 100 ग्राम गुड़ सर्बत (आवटी), 50 ग्राम मैथी, एक कच्चा नारियल, 25-25 ग्राम जीरा व अजवाईन से भी बनाकर 2 महीने तक खिला सकते हैं.

Gaay bhens ka doodh kese badhaye
Gaay bhens ka doodh kese badhaye
  • पशुओं का दूध बढ़ाने ​वाले औषधीय पाउडर बनाने के लिए दलिया, मैथी और गुड़ को अच्छी तरह पका लें.
  • इसमें नारियल को पीसकर इस डालें और चूर्ण बनाकर रख लें.
  • अब इस औषधीय पाउडर को 2 महीने तक रोजाना सुबह खाली पेट पशुओं को खिलाएं. Gaay bhens ka doodh kese badhaye

पशुओं को खिलाएं लोबिया घास

Gaay bhens ka doodh kese badhaye
Gaay bhens ka doodh kese badhaye

अगर आप भी अपने मवेशियों की दूध देने की क्षमता को बढ़ाना चाहते तो लोबिया घास एक अच्छा ऑप्शन है. इस घास में औषधीय गुण होते हैं, जिसका कोई बुरा असर नहीं होता, बल्कि कुछ ही समय में दूध की मात्रा के साथ क्वालिटी भी बढ़ जाती है. लोबिया घास की अच्छी बात यह भी है कि दूसरी किस्म की घास की तुलना में इसे खाने पर पशुओं का पाचन भी अच्छा रहता है. इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर पशुओं की सेहत के लिए बेहद ​फायदेमंद होता है.

सरसों के तेल और आटे से बनाएं दवा

किसान और पशुपालकों का दूध बढ़ाने का सबसे अच्छा देसी नुस्खा सरसों का तेल और आटा ही है, जो दूध उत्पादन की क्षमता को आसानी से बढ़ा सकता है. 

  • सबसे पहले 200 से 300 ग्राम सरसों का तेल और 250 ग्राम गेहूं का आटा लेकर अच्छे से मिला लें,
  • इसके बाद इस मिश्रण के पेड़े बनाकर रख लें, जिससे पशुओं को खिलाने में आसानी रहे.
  • अब शाम के समय पशुओं को चारा और पानी देने के बाद इस दवा को खिलाएं
  • ध्यान रखें कि इस दवा को खिलाने के बाद पशुओं को पानी नहीं देना है.
  • यह देसी दवा सिर्फ 7 से 8 दिन तक ही दी जाती है, इसके बाद दोबारा पशुओं को ये दवा ना खिलाएं. Gaay bhens ka doodh kese badhaye

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

इन घरेलू उपायों के साथ-साथ गाय-भैंस की अच्छी देखभाल करके भी दूध उत्पादन को बढ़ा सकते हैं

  • पशुओं को तनाव मुक्त रखने के लिए हमेशा साफ-सफाई रखें और शोर-शराबा ना करें.  
  • पशुओं के रहने के लिए पक्की जगह का इंतजाम करें. ध्यान रखें कि फर्श पर फिसलन ना हो.
  • पशुओं को समय-समय पर पानी पिलाते रहें और खाने के लिए हरा चारा भी दें.
  • पशु चिकित्सक की सलाह पर पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं.

Gaay bhens ka doodh kese badhaye

गाय और भैंस पालने वालों के लिए यह आम समस्या होती है कि उनके जानवर मानक के अनुसार पर्याप्त दूध नहीं देते. इस समस्या से निपटने के लिए लोग कई तरह के उत्पाद बाजार से खरीदते हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पाती. ऐसे में एक देसी जुगाड़ तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसे “मसालेदार चूर्ण” कहा जाता है.

विशेषज्ञों का दावा है कि इस चूर्ण के उपयोग से गाय और भैंस के दूध उत्पादन में एक हफ्ते के भीतर चमत्कारिक वृद्धि हो सकती है. आइए जानें इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से…

क्या है यह देसी जुगाड़?

यह जुगाड़ एक प्राकृतिक चूर्ण पर आधारित है, जिसे विभिन्न घरेलू मसालों से तैयार किया जाता है. यह चूर्ण गाय और भैंस के आहार में मिलाकर दिया जाता है, जिससे उनका पाचन तंत्र बेहतर होता है और दूध उत्पादन में वृद्धि होती है. Gaay bhens ka doodh kese badhaye

चूर्ण तैयार करने की विधि

इस चूर्ण को तैयार करने के लिए निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होती है:
मेथी के दाने: 100 ग्राम
अजवाइन: 50 ग्राम
सौंफ: 50 ग्राम
हल्दी पाउडर: 20 ग्राम
हींग: 5 ग्राम

चूर्ण तैयार करने की प्रक्रिया

सभी मसालों को अच्छी तरह पीसकर बारीक पाउडर बना लें. सभी पाउडर को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें. इस तैयार चूर्ण को एक साफ, सूखे डिब्बे में रखें. रोजाना गाय और भैंस के आहार में मिलाकर इस चूर्ण को दें. Gaay bhens ka doodh kese badhaye.

कैसे करें उपयोग?

इस चूर्ण की 50 ग्राम मात्रा को गाय या भैंस के आहार में मिलाकर दिन में दो बार दें.
इसे पशुओं के चारे या दाने के साथ मिलाकर दिया जा सकता है, ताकि पशु इसे आसानी से खा सकें.
इस चूर्ण का उपयोग लगातार एक हफ्ते तक करें. एक हफ्ते बाद दूध उत्पादन में स्पष्ट वृद्धि देखी जा सकती है. Gaay bhens ka doodh kese badhaye

यह कैसे करता है काम?

मेथी के दाने: पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और दूध के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं.
अजवाइन और सौंफ: पाचन में सुधार करते हैं और भूख बढ़ाते हैं, जिससे पशु ज्यादा खाते हैं और दूध की मात्रा बढ़ती है.
हल्दी: एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होती है, जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, पाचन में सुधार करती है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर रखती है.

एक्सपर्ट की राय

कृषि विशेषज्ञ प्रो. अशोक कुमार सिंह का कहना है, “यह देशी चूर्ण पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसमें किसी भी प्रकार के हानिकारक रसायन नहीं होते. इसके उपयोग से न केवल दूध उत्पादन में वृद्धि होती है, बल्कि पशुओं की सेहत भी बेहतर होती है. इसे हर किसान और पशुपालक को आजमाना चाहिए.” Gaay bhens ka doodh kese badhaye

administrator
Kheti Junction Administration Team is dedicated to providing reliable Agri News, tractor updates, agri machinery information, farming technologies, government schemes, market trends, crop cultivation knowledge, and agribusiness opportunities. The team works to connect farmers with the latest agricultural developments, modern equipment, and practical insights to support productivity, profitability, and sustainable growth across India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *