Garmi Me Pashuo Ko Khilaye Ye Khas Ghas गर्मी का मौसम पशुपालकों के लिए एक बड़ी चुनौती लेकर आता है। इस समय तापमान बढ़ने के कारण गाय और भैंस के दूध उत्पादन में कमी देखी जाती है। लेकिन सही चारा इसे रोक सकता है. हाथी घास एक सस्ता और असरदार विकल्प है, जो पशुओं को ताकत देता है और दूध उत्पादन बनाए रखने में मदद करता है. इससे पशु स्वस्थ रहते हैं और पशुपालकों को भी फायदा होता है. Garmi Me Pashuo Ko Khilaye Ye Khas Ghas

गर्मी का मौसम आते ही पशुपालकों की चिंता बढ़ जाती है. तेज धूप, लू और बढ़ता तापमान सीधे गाय-भैंस की सेहत और दूध पर असर डालता है. कई बार तो पशु दूध देना कम कर देते हैं और जल्दी बीमार भी पड़ जाते हैं. इसका मुख्य कारण जब तापमान 40°C या उससे अधिक हो जाता है, तो पशु तनाव में आ जाते हैं। गर्मी में पशुओ कोको हरा चारा कम उपलब्ध होता है . इससे उनका खान-पान कम हो जाता है और दूध उत्पादन घटता है। Garmi Me Pashuo Ko Khilaye Ye Khas Ghas
चिकित्सक कुंवर घनश्याम (KVK Noida) के अनुसार, अगर सही चारे का चुनाव कर लिया जाए, तो इस परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है. ऐसे में हाथी घास यानी नेपियर घास पशुपालकों के लिए एक आसान और सस्ता समाधान बनकर सामने आई है, जो गर्मी में भी पशुओं को ताकत और ठंडक दोनों देती है. Garmi Me Pashuo Ko Khilaye Ye Khas Ghas
Garmi Me Pashuo Ko Khilaye Ye Khas Ghas गर्मी में रामबाण है हाथी घास
पशु विशेषज्ञ कुंवर घनश्याम के अनुसार, नेपियर घास गर्मी के मौसम में दुधारू पशुओं के लिए बहुत फायदेमंद होती है. यह घास पौष्टिक होती है और इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो पशुओं को ऊर्जा देते हैं. अगर इसे रोजाना चारे में शामिल किया जाए, तो गर्मी के कारण दूध उत्पादन में गिरावट नहीं आती. यानी भले ही दूध ज्यादा न बढ़े, लेकिन कम भी नहीं होता, जो पशुपालकों के लिए बड़ी राहत की बात है.यह घास आसानी से पच जाती है, जिससे पशुओं का पाचन तंत्र मजबूत होता है और वे ज्यादा स्वस्थ रहते हैं।नियमित रूप से हाथी घास खिलाने से पशुओं का वजन बढ़ता है और उनकी शारीरिक क्षमता भी बेहतर होती है। Garmi Me Pashuo Ko Khilaye Ye Khas Ghas
एक बार लगाएं, सालों तक फायदा उठाएं
हाथी घास की सबसे खास बात यह है कि इसे बार-बार लगाने की जरूरत नहीं पड़ती.इसे “नेपियर घास” या “हाथी घास” इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसकी लंबाई और उत्पादन काफी अधिक होता है। एक बार खेत में लगाने के बाद यह 3 से 4 साल तक लगातार चलती रहती है. साल में 6 से 8 बार इसकी कटाई की जा सकती है, जिससे हमेशा हरा चारा मिलता रहता है. इसकी लंबाई भी काफी ज्यादा होती है और एक पौधे से कई नई टहनियां निकलती हैं, जिससे उत्पादन भी भरपूर होता है. इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है. Garmi Me Pashuo Ko Khilaye Ye Khas Ghas
कम खर्च में ज्यादा मुनाफा
यह घास कम पानी में भी आसानी से उग जाती है और इसकी लागत भी बहुत ज्यादा नहीं होती. छोटे और मध्यम पशुपालकों के लिए यह बहुत अच्छा विकल्प है. इसे काटकर मशीन से छोटे-छोटे टुकड़ों में पशुओं को खिलाया जाता है, जिससे वे आसानी से खा लेते हैं. ज्यादा मात्रा में खिलाने पर भी इसका कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि यह पशुओं की सेहत को बेहतर ही बनाती है. Garmi Me Pashuo Ko Khilaye Ye Khas Ghas
दूध की मात्रा और गुणवत्ता दोनों बेहतर
हाथी घास खिलाने से सिर्फ दूध की मात्रा ही नहीं, बल्कि उसकी गुणवत्ता भी सुधरती है. इस घास में मौजूद पोषक तत्व पशुओं को अंदर से मजबूत बनाते हैं और उन्हें गर्मी से राहत देते हैं. इससे पशु ज्यादा स्वस्थ रहते हैं और बीमारियां भी कम होती हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि यह घास पशुओं को ठंडक देती है, जिससे वे लू और गर्मी के असर से बचे रहते हैं. गर्मी के इस मुश्किल मौसम में अगर पशुपालक सही चारे का चुनाव कर लें, तो वे अपने पशुओं को स्वस्थ रख सकते हैं और दूध उत्पादन को भी बनाए रख सकते हैं. हाथी घास एक ऐसा ही आसान, सस्ता और फायदेमंद विकल्प है, जिसे अपनाकर पशुपालक बिना ज्यादा मेहनत के अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. Garmi Me Pashuo Ko Khilaye Ye Khas Ghas
ध्यान रखने वाली बातें
- बहुत ज्यादा पकी हुई घास न खिलाएं, इससे पाचन में दिक्कत हो सकती है
- हमेशा ताजी और नरम घास ही खिलाएं
- संतुलित आहार के साथ ही इसका उपयोग करें (सूखा चारा + दाना भी जरूरी है) Garmi Me Pashuo Ko Khilaye Ye Khas Ghas
निष्कर्ष
हाथी घास पशुपालकों के लिए एक सस्ता, टिकाऊ और पोषक चारा है। अगर सही तरीके से इसका उपयोग किया जाए, तो यह दूध उत्पादन बढ़ाने और पशुओं की सेहत सुधारने में काफी मददगार साबित हो सकता है। Garmi Me Pashuo Ko Khilaye Ye Khas Ghas

