Kyo Ho Rhi Pashuo Me Banjhpan Ki dikkt
Kyo Ho Rhi Pashuo Me Banjhpan Ki dikkt गर्मी का मौसम केवल इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि पशुओं के स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता है। गर्मी बढ़ने के साथ पशुओं में हीट स्ट्रेस की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसका असर उनकी प्रजनन क्षमता पर पड़ रहा है. सही छांव, हरा चारा, एनर्जी से भरपूर आहार और कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर पशुपालक इस समस्या से राहत पा सकते हैं और आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं. Kyo Ho Rhi Pashuo Me Banjhpan Ki dikkt
गर्मी की शुरुआत होते ही इसका असर सिर्फ इंसानों पर नहीं, पशुओं पर भी साफ दिखने लगता है. तेज तापमान और गर्म हवाओं की वजह से पशु जल्दी थकने लगते हैं, कम खाते हैं और ज्यादा हांफते हैं. इसका सबसे बड़ा असर उनकी प्रजनन क्षमता पर पड़ता है, जिससे कई बार पशु समय पर गर्भधारण नहीं कर पाते. यह समस्या डेयरी किसानों और पशुपालकों के लिए आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र नोएडा के पशु चिकित्सक कुंवर घनश्याम ने बताया कि अगर शुरुआत से सही देखभाल, संतुलित आहार और कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाए जाएं, तो इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है. Kyo Ho Rhi Pashuo Me Banjhpan Ki dikkt

गर्मी में क्यों बढ़ती है बांझपन की समस्या
पशु चिकित्सक के अनुसार गर्मी के मौसम में पशुओं के शरीर पर हीट स्ट्रेस तेजी से असर करता है. जब तापमान ज्यादा होता है तो पशु बार-बार हांफते हैं, ताकि शरीर का तापमान सामान्य बना रहे. इस प्रक्रिया में उनकी काफी ऊर्जा खर्च होती है. यही वजह है कि शरीर कमजोर पड़ने लगता है और प्रजनन से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं. गर्मी में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं, जिससे भी गर्भाशय संक्रमण , प्रजनन अंगो में सुजन की समस्या पैदा हो सकती है जिससे भी पशुओ में बाँझपन हो सकता है . Kyo Ho Rhi Pashuo Me Banjhpan Ki dikkt
गर्मी के कारण पशु अक्सर कम चारा खाते हैं, पानी ज्यादा पीते हैं और सुस्त रहने लगते हैं. इससे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है. जब शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती, तो उसका असर सीधे गर्भधारण की क्षमता पर पड़ता है. कई बार पशु हीट में आने के बाद भी समय पर गर्भ नहीं ठहरता, जिससे पशुपालकों की चिंता बढ़ जाती है. इसका असर दूध देने वाले पशुओं पर ज्यादा देखा जाता है, क्योंकि उनका शरीर पहले से ही ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है. ऐसे में गर्मी उनकी शारीरिक ताकत को और कम कर देती है. Kyo Ho Rhi Pashuo Me Banjhpan Ki dikkt
बाँझपन के प्रमुख लक्षण
- पशु बार-बार हीट में नहीं आता
- गर्भधारण नहीं हो पाना
- हीट के लक्षण कमजोर या न दिखना
- दूध उत्पादन में कमी
- असामान्य डिस्चार्ज
सही देखभाल से आधी समस्या हो सकती है दूर
गर्मी में पशुओं को सबसे पहले धूप और गर्म हवा से बचाना जरूरी है. उन्हें हमेशा ऐसी जगह बांधें जहां अच्छी छांव और हवा का इंतजाम हो. अगर शेड में पंखा या कूलर जैसी व्यवस्था हो सके तो और बेहतर रहता है. दिन में दो से तीन बार पानी का छिड़काव करने से भी शरीर का तापमान कम रहता है. पानी की कमी भी बांझपन की बड़ी वजह बन सकती है. इसलिए पशुओं को हर समय साफ और ठंडा पानी जरूर मिलना चाहिए. गर्मी में पानी की जरूरत सामान्य दिनों से ज्यादा होती है. इसके साथ हरा चारा देना बहुत जरूरी है. हरे चारे में नमी और पोषण दोनों होते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं. सूखे चारे के साथ हरा चारा और मिनरल मिक्स देने से शरीर का संतुलन बेहतर बना रहता है. Kyo Ho Rhi Pashuo Me Banjhpan Ki dikkt
और जाने –
दिल्ली से बिहार तक तूफान की चेतावनी, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
आहार में ये बदलाव देंगे बेहतर फायदा
गर्मी के मौसम में पशुओं के खाने में थोड़ा बदलाव (Animal Feed During Summer) करना बहुत फायदेमंद माना जाता है. इस समय एनर्जी वाला आहार देना जरूरी होता है. खली, दाना, मिनरल मिक्स और संतुलित फीड की मात्रा बढ़ाने से पशु की कमजोरी कम होती है. अगर पशु कम खा रहा है, तो थोड़ा-थोड़ा करके दिन में कई बार चारा देना चाहिए. सुबह जल्दी और शाम को ठंडे समय में खिलाया गया चारा ज्यादा असरदार होता है. इससे पशु आराम से खा पाता है और शरीर को जरूरी ताकत मिलती है. अंकुरित चना, गेहूं और बाजरा भी इस मौसम में बहुत लाभ देता है. करीब 200 ग्राम अंकुरित मिश्रण 15 से 20 दिन तक देने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और प्रजनन क्षमता बेहतर होती है. Kyo Ho Rhi Pashuo Me Banjhpan Ki dikkt

घरेलू उपाय भी आ सकते हैं काम
अगर सही देखभाल और बेहतर आहार के बाद भी पशु में सुधार नहीं दिख रहा है, तो कुछ आसान घरेलू उपाय मदद कर सकते हैं. पशु चिकित्सक के अनुसार, खाली पेट एलोवेरा की दो पंखुड़ियां खिलाना फायदेमंद माना जाता है. इससे शरीर को ठंडक मिलती है और अंदरूनी गर्मी कम होती है. इसके अलावा अंकुरित अनाज का नियमित सेवन भी अच्छा असर दिखाता है. कुछ मामलों में सीमित मात्रा में नीम का तेल 2 से 3 दिन तक दिया जाता है, लेकिन इसे बिना सलाह के नहीं देना चाहिए. सबसे जरूरी बात यह है कि अगर पशु बार-बार हीट में आ रहा है लेकिन गर्भ नहीं ठहर रहा, तो देरी न करें और तुरंत पशु चिकित्सक से सलाह लें. समय पर देखभाल, सही आहार और घरेलू उपाय अपनाकर गर्मी के मौसम में पशुओं को बांझपन जैसी समस्या से काफी हद तक बचाया जा सकता है. Kyo Ho Rhi Pashuo Me Banjhpan Ki dikkt
निष्कर्ष
गर्मी के मौसम में पशुओं में बाँझपन की समस्या बढ़ना एक आम लेकिन गंभीर मुद्दा है। सही समय पर पहचान, उचित इलाज और बेहतर प्रबंधन से इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। यदि पशुपालक वैज्ञानिक तरीके अपनाएं और पशुओं को संतुलित आहार व ठंडा वातावरण दें, तो उनकी प्रजनन क्षमता को बनाए रखा जा सकता है।
