Aaj Ka Mousam Kesa Rhega: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

Aaj Ka Mousam Kesa Rhega: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

Aaj Ka Mousam Kesa Rhega: देशभर में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम के कारण मौसम सुहाना लेकिन अस्थिर बना हुआ है। कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट है। दिल्ली समेत उत्तर, पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत में तापमान में गिरावट और तेज हवाओं के साथ मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।  मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिम राजस्थान के लिए आज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Aaj Ka Mousam Kesa Rhega

पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने से कई राज्यों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिम राजस्थान के लिए आज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जबकि, छत्तीसगढ़ और बिहार के कई हिस्सों में आंधी और बूंदाबांदी की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. हालांकि, कई हिस्सों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी. Aaj Ka Mousam Kesa Rhega

देशभर में इस समय मौसम ने अलग ही रुख अपना लिया है। आमतौर पर मार्च के आखिर तक तेज गर्मी लोगों को परेशान करने लगती है, लेकिन इस बार मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही राहत भरा मौसम बना रह सकता है। देशभर में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट .

मौसम में इस बदलाव की वजह लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और अलग-अलग जगहों पर बने चक्रवाती सिस्टम हैं। इनकी वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं, आंधी-तूफान और कहीं-कहीं ओले गिरने की स्थिति बन रही है। Aaj Ka Mousam Kesa Rhega

राजस्थान के कई जिलों में तेज अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कई जिलों में तेज हवाओं और अंधड़ के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ है. राज्य के पंद्रह से अधिक जिलों में बादल छाने के साथ मौसम में बड़ा बदलाव दर्ज किया गया. कोटा में सोमवार को दोपहर बाद ओलावृष्टि हुई, वहीं अजमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर और चूरू में भी बारिश के समाचार हैं. जैसलमेर में तेज आंधी चली, जबकि सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़ और भीलवाड़ा में भी बूंदाबांदी हुई. मौसम केंद्र जयपुर ने आज भरतपुर, कोटा, बूंदी और बारां जिलों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. विभाग ने कल से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और उदयपुर संभागों में भी आंधी और बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही शेखावाटी क्षेत्र सहित जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों में कल भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. Aaj Ka Mousam Kesa Rhega

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि इसके बाद तापमान फिर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित जगह पर रहें और खुले में खड़े होने से बचें।

जानिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के हाल

इन दोनों राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। Aaj Ka Mousam Kesa Rhega

कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 5 अप्रैल के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे फिर मौसम खराब हो सकता है। Aaj Ka Mousam Kesa Rhega

आज बिहार और झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

इन राज्यों में मौसम ज्यादा उग्र रह सकता है। यहां तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है, जो खतरनाक स्थिति मानी जाती है।

झारखंड में भी तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा है। मौसम कभी भी बदल सकता है, इसलिए लोगों और खासकर किसानों को सावधान रहने की जरूरत है। 2-3 अप्रैल तक यहां रुक-रुक कर बारिश और तूफान जारी रह सकता है। Aaj Ka Mousam Kesa Rhega

जानिए मध्य और दक्षिण भारत की स्थिति

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी बारिश और तेज हवाओं का असर दिखेगा। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आंधी और ओले गिरने की संभावना है।

दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। केरल और माहे में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि तटीय कर्नाटक में भी तेज वर्षा की संभावना जताई गई है। Aaj Ka Mousam Kesa Rhega

Aaj Ka Mousam Kesa Rhega

जानिए पूर्वोत्तर भारत के बारे में

पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम बिगड़ा रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों और सिक्किम में भी भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। कुल मिलाकर, देश के ज्यादातर हिस्सों में फिलहाल मौसम अस्थिर बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की जरूरत है। Aaj Ka Mousam Kesa Rhega

3 से 5 अप्रैल को फिर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है. अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. 31 मार्च को शेखावटी क्षेत्र में मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना जताई गई है. प्रदेश में 3 से 5 अप्रैल को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कई भागों में आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.Aaj Ka Mousam Kesa Rhega

ऐसी और भी खेती और मौसम के बारे में जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट खेती जंक्शन से जुड़े रहे…

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *