पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए साफ-सफाई और ताजा भोजन का ध्यान रखन बहुत जरुरी है . बासी या गंदा खाना देने से पशु जल्दी बीमार पड़ सकते हैं और दूध भी कम हो सकता है. अगर पशुपालक नाद और पानी की जगह साफ-सफाई रखें और ताजा चारा दें, तो पशु स्वस्थ रहेंगे और मुनाफा भी अच्छा मिलेगा.
क्या आपके पशु बार-बार बीमार पड़ रहे हैं? और दूध भी कम देने लगे हैं? कई बार इसकी वजह कोई बड़ी बीमारी नहीं, बल्कि छोटी-छोटी लापरवाही भी हो सकती है. बासी खाना खिलाना और नाद या हौद की सफाई न करना पशुओं को बीमार बना सकता है. ऐसे में बिहार पशुपालन विभाग ने सलाह दी कि अगर पशुपालक कुछ आसान बातों का ध्यान रखें, तो पशु लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं और अच्छा फायदा दे सकते हैं.Baasi khane se ho rhe pashu bimar? ye 3 upaay bacha lenge aapka nuksaan

बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह
बिहार पशुपालन विभाग के मुताबिक , कई पशुपालक समय बचाने या लापरवाही में पशुओं को पुराना या बचा हुआ खाना दे देते हैं. देखने में यह सामान्य बात लगती है, लेकिन यही गलती पशु की सेहत खराब कर सकती है. ज्यादा देर तक रखा हुआ खाना धीरे-धीरे खराब होने लगता है. ऐसा खाना पेट में जाकर परेशानी पैदा करता है. इससे पशुओं को दस्त, पेट दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर लंबे समय तक ऐसा खाना दिया जाए तो पशुओ का वजन भी कम होने लगता है और दूध भी घट सकता है.
1- साफ नाद और हौद बहुत जरूरी
पशुओं को खाना देने से पहले नाद या हौद साफ होना चाहिए. कई बार पुराने चारे या दाने के टुकड़े नाद में चिपके रह जाते हैं. यही गंदगी धीरे-धीरे कीटाणु पैदा करती है. जब पशु उसी गंदे बर्तन में खाना खाते हैं तो बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए रोजाना नाद को पानी से धोना जरूरी है. पानी पिलाने वाली जगह भी साफ होनी चाहिए, क्योंकि गंदा पानी भी बीमारी की वजह बन सकता है.Baasi khane se ho rhe pashu bimar? ye 3 upaay bacha lenge aapka nuksaan
2- बदलते मौसम में रखें ज्यादा ध्यान
मौसम बदलने के समय पशु जल्दी बीमार पड़ते हैं. इस समय साफ-सफाई और अच्छे खाने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. पुराना या सड़ा हुआ चारा जल्दी खराब हो जाता है. ऐसा चारा खाने से पशु सुस्त हो जाते हैं और उनकी ऊर्जा में कमी होने लगती है. अगर पशु कमजोर हो जाए तो उसे ठीक होने में समय लगता है और खर्च भी बढ़ जाता है.
3- छोटी सावधानी से बड़ा फायदा
पशुओं को हमेशा ताजा और साफ खाना देना चाहिए. जितना जरूरत हो उतना ही चारा डालें, ताकि बचा हुआ खाना खराब न हो. रोजाना नाद और पानी की जगह साफ करने की आदत डालें. इससे पशु कम बीमार पड़ेंगे और दूध भी अच्छा देंगे. थोड़ी सी सावधानी अपनाकर पशुपालक अपने पशुओं को स्वस्थ रख सकते हैं. स्वस्थ पशु ही ज्यादा फायदा देते हैं और पशुपालन को मुनाफे का काम बनाते हैं.Baasi khane se ho rhe pashu bimar? ye 3 upaay bacha lenge aapka nuksaan

