Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran: वर्तमान में डेयरी फार्मिंग काफी मुनाफे का सौंदा साबित हो रहा है। देश की दूध उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी के लिए सरकार डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा दे रही है। देश में दूध की मांग के मुकाबले अभी भी दूध की पूरी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसे देखते हुए डेयरी खोलना पशुपालक किसानों के लिए बड़ा लाभकारी हो सकता है। यदि आप भी डेयरी खोलने का विचार रखते हैं तो उससे पहले आपको डेयरी फार्मिंग में काम आने वाले उपकरणों और उनके उपयोग की जानकारी होनी जरूरी है। आज हम खेती जंक्शन के माध्यम से आपको डेयरी फार्मिंग में काम आने वाले उपकरणों की जानकारी दे रहे हैं।

डेयरी फार्मिंग में बढ़ रहा है मशीनों का उपयोग
आधुनिक समय में सभी क्षेत्रों में मशीनों का उपयोग निरंतर बढ़ता जा रहा है। इस दौड़ मेें डेयरी फार्मिंग भी पीछे नहीं है। इस क्षेत्र में भी आधुनिक मशीनों व उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। पहले डेयरी व्यवसाय के लिए कई मजदूरों की आवश्यकता होती थी लेकिन आज आधुनिक मशीनों की सहायता ली जाने लगी है। इससे समय और कम लागत पर अधिक दुग्धोत्पादन प्राप्त किया जा रहा है। इन आधुनिक मशीनों में दूध निकालने वाली मशीन, दूध को ठंडा रखने की मशीन, पशुओं को गर्मियों में ठंडा रखने के लिए फोगर सिस्टम जैसे कई उपकरणों का इस्तेमाल डेयरी व्यवसाय में किया जा रहा है।Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran
डेयरी पशु आवास उपकरण
डेयरी फार्मिंग में सबसे जरूरी पशु के आवास स्थल के चयन की है। इसके लिए पशुओं के रहने की जगह साफ-सुधरी होनी चाहिए। गायों व भैंसों का आश्रम स्थल आरामदायक और स्थास्थ्यकर हो। इसके लिए गर्मियों में हवा व पानी के लिए खास इंतजाम किए जाने चाहिए। जैसे- कूलर, पंखा आदि की व्यवस्था। देखने में आया है कि जब पशु स्वस्थ होता है तो दूध उत्पादन भी अच्छा होता है। Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran
धुंध शीतलन प्रणाली Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran
यह उपकरण तापमान को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। इस यंत्र के प्रयोग से गौशाला के भीतर का तापमान सही बना रहता है जिससे पशु को आराम मिलता है। बता दें डेयरी गाय व भैंसों की परवरिश करते समय, मामूली कुप्रबंधन डेयरी गायों में गर्मी तनाव का कारण बन सकता है। इसके लिए एक धुंध शीतलन प्रणाली डेयरी खेती के लिए एक अच्छा समाधान है। डेयरी फार्म का मिस्ट कूलिंग सिस्टम मुख्य रूप से मिस्टिंग मशीनों और मिस्टिंग फिटिंग से बना है। यह डेयरी गायों में गर्मी के तनाव की समस्या को हल करने में मदद करने के लिए एक पूर्ण प्रणाली है। Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran
और जाने-
जर्सी गाय से ज्यादा दूध चाहिए तो सिर्फ भूसा नहीं, ये पौष्टिक आहार जरूर दें
गर्मी आने से पहले ही सावधानी बरतले पशुपालक , नहीं तो घट सकता है दूध और बढ़ सकती है बीमारी
हरा चारा कटर
यदि आप अपनी डेयरी गायों को हरा चारा जैसे- अनाज, घास, सेम, ज्वार आदि हरा चारा खिलाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए हरा चारा कटर की आवश्यकता होगी। इसकी सहायता से आप अपनी गायों को हरा चारा छोटे टुकड़ों में काटकर उन्हें खाने के लिए दे सकेंगे। इसलिए डेयरी फार्मिंग के लिए आप हरा चारा कटर को खरीद सकते हैं। Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran
भूसा काटने वाली मशीन
भूसा काटने वाला चारा काटने वाली मशीन है। इस मशीन से सूखे चारे को आसानी से काटा जा सकता है। इसके लिए चारे को मशीन में डाला जाता है और दो दांतेदार रोलर्स के बीच पकड़ लिया जाता है, जिससे इसे एक शेयर प्लेट में स्थानांतरित किया जा सकता है, जहां इसे एक मोटी चक्का पर रखा जाता है और चाकू से कम लंबाई में बदल दिया जाता है। इससे छोटे-छोटे टुकड़ों में चारा बदल जाता है जिसे पशु आसानी से खा सकते हैं। Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran

डेयरी फार्मिंग में खिला उपकरण (Dairy Farming)
डेयरी गायों को आहार खिलाने के काम में आने वाले उपकरण को खिला उपकरण कहा जाता है। इसके लिए अनाज फीड ग्राइंडर की आवश्यकता होगी। डेयरी उत्पादकों के लिए एक फीड ग्राइंडर होना आवश्यक है। आप फीड ग्राइंडर का उपयोग करके उन घटकों का निर्धारण कर सकते हैं जिन्हें डेयरी गायों को खिलाना चाहते हैं। फीड ग्राइंडर की सहायता से चारा सहित अन्य अवयवों को मिलाया जा सकता है। Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran
चारा ग्राइंडर
अनाज से गाय का चारा तैयार करने वाली मशीन को चारा ग्राइंडर कहा जाता है। इसकी मदद से डेयरी की गायों के खाने के लिए चारा तैयार किया जाता है। इसमें कुछ ब्लेड होती है जो चारे को निर्धारित आकार में काटती है। इस मशीन का उपयोग मुख्य रूप से चारा कटिंग या क्रशिंग में उपयोग किया जाता है। इस मशीन का उपयोग करके किसान अनाज से गाय का चारा तैयार कर सकते है। Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran
दूध दुहने की मशीन
दूध दुहने वाली मशीन का उपयोग करके डेयरी गायों से दूध निकाला जाता है। दूध दुहना कार्य एक मोटर की सहायता से किया जाता है। इस मशीन में एक वैक्यूम पंप होता है जो एक नाली के माध्यम से दूध देने वाली इकाई तक जाता है। Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran
स्वचालित मिल्कर
इस उपकरण का उपयोग गाय का दूध तेजी से निकलने के लिए किया जाता है। इस विधि से दूध हाथ की अपेक्षा बहुत तेजी से निकाला जा सकता है। हालांकि ये विधि गायों के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। क्योंकि ये गायों को अधिक दूध पैदा करने के लिए पे्रेरित करती है जो सही नहीं है। Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran
दुग्ध पाइपलाइन Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran
दुग्ध उत्पाद में प्रयुक्त दुग्ध पाइनलाइन दूध देने वाले निपल्स जुड़ी होती है। इसकी सहायता से दूध को खींचा जाता है। दूध देने वाली पाइपलाइन में एक स्थायी रिटर्न पाइप, एक वैक्यूम पाइप और तात्कालिक सेल प्रवेश द्वार का उपयोग किया जाता है। यह पाइपलाइन दूध भंडारण टैंक से जुड़ी होती है जहां दूध को एकत्रित किया जाता है। सिस्टम गौशाला के ऊपर या खलिहान के चारों ओर स्थापित किया जा सकता है। उपकरण दूध देने वाले के निपल्स से जुड़ा होता है, और वैक्यूम सिस्टम का उपयोग करके दूध को पाइप में खींचा जाता है। Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran
पाश्चराइजर उपकरण
डेयरी में गाय के निकाले गए दूध को सीधा सप्लाई नहीं किया जाता है। इसके लिए दूध को पाश्चुरीकरण किया जाता है। ताकि गाय के दूध में शामिल हानिकारक जीवाणु नष्ट हो सकें। इसके लिए दूध को पाश्चुरीकरण उपकरण की सहायता से गर्म किया जाता है। इस उपकरण की सहायता से एक निश्चित तापमान पर एक निश्चित समय के लिए रखा जाता है। इसे लगातार हिलाते हुए ठंडा करने के लिए रखा जाता है। इसके बाद इसे आगे संग्रहित या संसाधित किया जाता है। जैसे पाश्चुरीकरण के बाद ही डेयरी के दूध को पॉलीथीन की थैलियों में उपभोक्ता तक पहुंचाया जाता है।Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran
सेपरेटर
डेयरी फार्मिंग में सेपरेटर वह जगह है जहां क्रीम और स्किम्ड दूध को अलग किया जाता है। ये उपकरण यह प्लास्टिक, एल्यूमीनियम और स्टेनलेस स्टील के बने होते हैं। इसका उपयोग दूध उत्पाद बनाने में किया जाता है। जैसे-छाछ, दही, मक्खन, घी आदि। Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran
टैंक और होमोजेनाइजर
डेयरी में दूध को टैंकों में संग्रहित किया जाता है। इसके बाद होमोजेनाइजर मशीन की सहायता से इसे एक साथ मिलाया जाता है। यह दूध को मिश्रित करने का उपकरण है। बता दें कि यह दूध उद्योग में वर्षों से मानक रहा है। एक टैंक में दूध का एक बड़ा बैच एकत्र किया जाता है। चूंकि दूध बड़ी संख्या में जानवरों से आता है, टैंक के कुछ क्षेत्रों में दूध थोड़ा अलग होगा। उदाहरण के लिए, एक क्षेत्र में वसा की मात्रा अधिक हो सकती है जबकि दूसरे में बहुत कम हो सकती है। इसलिए सभी प्रकार के दूध को मिश्रित किया जाता है और फिर बहुत छोटे छिद्रों की एक श्रृंखला के माध्यम से गुजारा जाता है। यह दबाव टैंक के विभिन्न क्षेत्रों से दूध को पूरी तरह से मिश्रण करने के लिए मजबूर करता है, जिससे एक सजातीय मिश्रण बनता है। Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran
दूध की टंकियां
दूध और दूध से बने पदार्थों को प्री- स्टैक टैंकों, दूध टैंकों, अंतरिम टैंकों और मिक्सिंग टैंकों में एकत्रित किया जाता है ताकि उन्हें लंबे समय तक ताजा या फेश रखा जा सके।
डेयरी फार्मिंग के लिए उपयोगी दो महत्वपूर्ण उपकरण Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran
डेयरी क्षेत्र के लिए सबसे अधिक जिन ब्रांड उपकरणों का उपयोग किया जाता है उनमें शक्तिमान टीएमआर वैगन और शक्तिमान मोबाइल श्रेडर यानि चारा कटाई मशीन है। शक्तिमान ब्रांड के ये उपकरण पशुपालक किसानों और डेयरी क्षेत्र के लोगों बीच काफी लोकप्रिय हैं। Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran

शक्तिमान टीएमआर वैगन
शक्तिमान टीएमआर वैगन डेयरी क्षेत्र की दैनिक गतिविधियों के सभी प्रकार के कार्यों के लिए सबसे उचित और उपयोगी उपकरण है। इस शक्तिमान टोटल मिक्स राशन मशीन में वे सभी विशेषताएं और गुण हैं जो पशु चारे को सबसे बेहतर तरीके से मिलाते हैं। इस मशीन का ड्राबार और अधिकतम क्षमता 1500 किलोग्राम है। इसका वजन 1780 किलोग्राम है, और कुल वजन 3280 किलोग्राम है। शक्तिमान टीएमआर एक्सल की क्षमता 5700 किलोग्राम है। इस टीएमआर मशीन को चलाने के लिए आवश्यक शक्ति 40 एचपी है। इसकी कीमत छोटे और सीमांत किसानों के लिए बहुत ही किफायती और बजट के अनुकूल है। आप ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं। Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran
शक्तिमान मोबाइल श्रेडर/चारा हार्वेस्टर
यह डेयरी फार्मों में हरे चारे की कटाई के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला उपकरण है। इससे कपास, अरंडी आदि के डंठल साफ किया जा सकता है। इसके अलावा ये उपकरण नारियल के पत्तों, ताड़ के तेल के पत्तों, चाय के पौधे के अवशेषों को काटने के काम में भी लिया जा सकता है। इस उपकरण से कटाई करने का सबसे बड़ा लाभ ये हैं कि यह सूक्ष्म पोषक तत्वों को वापस मिट्टी में लाकर मिट्टी की जैविक साम्रगी में सुधार करता है। Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran
बड़े डेयरी फॉर्मिंग में प्रयुक्त अन्य उपकरण
एक बड़े डेयरी फॉर्म में उपरोक्त उपकरणों के अलावा अन्य कई प्रकार के उपकरणों का प्रयोग किया जाता है, इनमें ट्रैक्टर, लोडर ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, चारा ट्रक, चारा संघनन प्रेस, चारा ब्लॉक मशीनें, चारा भूसा कटर, फीड टोकरियां, फीड ग्राइंडर, टैंक, दूध के डिब्बे, मोटर चालित बोरवेल आदि हैं। Dairy Farming Me Kaam Aane Wale Upkaran
