Dilli Se Bihar Tak Tufan Ki Chetavani
Dilli Se Bihar Tak Tufan Ki Chetavani दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश तक आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए अगर आप आगे के लिए कुछ प्लान कर रहे हैं तो एक बार मौसम को लेकर जारी किया गया IMD का अलर्ट जरूर जान लें। Dilli Se Bihar Tak Tufan Ki Chetavani
नई दिल्ली: अप्रैल की शुरुआत में 11 राज्यों को भीषण गर्मी से छुटकारा मिल सकता है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित 11 राज्यों में तूफानी बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी। इसलिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इन 11 राज्यों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। आइए आपको बताते हैं कि देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। Dilli Se Bihar Tak Tufan Ki Chetavani

इन 11 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट
1. दिल्ली
2. उत्तर प्रदेश
3. राजस्थान
4. मध्य प्रदेश
5. महाराष्ट्र
6. हिमाचल प्रदेश
7. उत्तराखंड
8. पंजाब
9. हरियाणा
10. छत्तीसगढ़
11. जम्मू-कश्मीर
अप्रैल में क्यों हो रही बारिश, जानें
मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम के इस बदलाव का कारण ईरान के ऊपर सक्रिय हुए एक पश्चिमी विक्षोभ को बताया है। इस विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। यही सिस्टम उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल बनते हैं, जिससे बारिश, आंधी और तापमान में गिरावट देखने को मिलती है.Dilli Se Bihar Tak Tufan Ki Chetavani
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. यहां अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इससे मौसम सुहावना रहेगा और गर्मी ज्यादा परेशान नहीं करेगी. Dilli Se Bihar Tak Tufan Ki Chetavani
और जाने-
उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाएं
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 3 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई गई है. कई जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा हो सकती है. इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि तेज हवाएं संतुलन बिगाड़ सकती हैं. Dilli Se Bihar Tak Tufan Ki Chetavani
बिहार में भी बारिश का असर
बिहार में भी मौसम का असर साफ दिखाई देगा. राजधानी पटना सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यहां हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, गया, बेगूसराय और समस्तीपुर जैसे जिलों में भी बारिश होने की संभावना है.Dilli Se Bihar Tak Tufan Ki Chetavani
राजस्थान और मध्य प्रदेश में बदलता मौसम
राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल के बीच जयपुर, अजमेर, बाड़मेर, जैसलमेर और अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.
वहीं मध्य प्रदेश में भी कई जिलों में बारिश की संभावना है. ग्वालियर, सागर, दमोह और पन्ना जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. Dilli Se Bihar Tak Tufan Ki Chetavani

हिमाचल प्रदेश में वीकेंड प्लान से पहले सावधानी
अगर आप वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मौसम जरूर चेक कर लें. 3 से 4 अप्रैल के बीच शिमला, मनाली, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा में बारिश की संभावना है. यहां हवाएं करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे ठंडक और बढ़ सकती है. Dilli Se Bihar Tak TUfan Ki Chetavani
गुजरात और महाराष्ट्र में भी असर
गुजरात में 2 और 3 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. वहीं महाराष्ट्र में 3 अप्रैल तक बिजली गिरने और 4 अप्रैल को आंधी-तूफान का अलर्ट है. यहां हवाएं 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.
