Dragon Fruit Ki Kheti Me Double Fayda Kese Kre ड्रैगन फ्रूट की खेती में नहीं रुकेगी आय…बीच की खाली जमीन पर उगाएं ये फसलें, मिलेगा डबल फायदा

Dragon Fruit Ki Kheti Me Double Fayda Kese Kre ड्रैगन फ्रूट की खेती में नहीं रुकेगी आय…बीच की खाली जमीन पर उगाएं ये फसलें, मिलेगा डबल फायदा

Dragon Fruit Ki Kheti Me Double Fayda Kese Kre

Dragon Fruit Ki Kheti Me Double Fayda Kese Kre भारत में ड्रैगन फ्रूट की खेती तेजी से लोकप्रिय हो रही है। कम पानी, कम रखरखाव और अच्छी बाजार कीमत के कारण किसान इसे बड़े पैमाने पर अपना रहे हैं। ड्रैगन फ्रूट की खेती में शुरुआती समय में आय रुकने की समस्या को सहफसली खेती से दूर किया जा सकता है. किसान खाली जमीन पर जल्दी तैयार होने वाली फसलें उगाकर नियमित कमाई कर रहे हैं. इससे न सिर्फ आय बढ़ती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता और खेत की उत्पादकता भी बेहतर होती है. Dragon Fruit Ki Kheti Me Double Fayda Kese Kre

Dragon Fruit Ki Kheti Me Double Fayda Kese Kre

आजकल किसान सिर्फ एक फसल पर निर्भर रहने के बजाय नए-नए तरीके अपनाकर अपनी आय बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में ड्रैगन फ्रूट की खेती तेजी से लोकप्रिय हो रही है, लेकिन इसकी एक बड़ी चुनौती है-पहली फसल आने में 12 से 18 महीने का समय लगना. इस दौरान खेत से कोई खास आमदनी नहीं होती. इसी समस्या का आसान हल बनकर सामने आया है सहफसली खेती का मॉडल, जिसे अपनाकर किसान शुरुआत से ही कमाई कर सकते हैं. NHRDF के संयुक्त निदेशक डॉ. रजनीश मिश्रा के अनुसार, अगर किसान समझदारी से फसलें चुनें, तो खाली जमीन भी कमाई का मजबूत जरिया बन सकती है. Dragon Fruit Ki Kheti Me Double Fayda Kese Kre

ड्रैगन फ्रूट के साथ खाली जमीन का सही उपयोग

ड्रैगन फ्रूट की खेती  में पौधों को पोल के सहारे लगाया जाता है और एक पोल से दूसरे पोल के बीच करीब 8 से 10 फीट की दूरी होती है. इस बीच की जमीन अक्सर खाली रहती है, जिसे किसान बेकार समझ लेते हैं. लेकिन यही खाली जगह किसानों के लिए कमाई का नया रास्ता बन सकती है. अगर इस जगह पर कम ऊंचाई वाली और जल्दी तैयार होने वाली फसलें लगाई जाएं, तो किसान नियमित आय कमा सकते हैं. इससे खेत का हर हिस्सा उपयोग में आता है और नुकसान की संभावना भी कम हो जाती है. Dragon Fruit Ki Kheti Me Double Fayda Kese Kre

इन फसलों से मिलेगी जल्दी कमाई

विशेषज्ञ के अनुसार, ड्रैगन फ्रूट के साथ ऐसी फसलें लगानी चाहिए जो ज्यादा जगह न घेरें और कम समय में तैयार हो जाएं. जैसे आलू, मिर्च, गोभी, मूंग और उड़द जैसी फसलें इसके लिए सबसे बेहतर मानी जाती हैं. ये फसलें 3 से 4 महीने में तैयार हो जाती हैं, जिससे किसानों को जल्दी आमदनी मिलती है. इस तरह जब तक ड्रैगन फ्रूट की पहली फसल नहीं आती, तब तक किसान का खर्च भी निकलता  रहता है और आय भी बनी रहती है. Dragon Fruit Ki Kheti Me Double Fayda Kese Kre

मिट्टी की उर्वरता और खेत की देखभाल में फायदा

सहफसली खेती का फायदा सिर्फ कमाई तक ही सीमित नहीं है. इससे मिट्टी की गुणवत्ता भी बेहतर होती है. अलग-अलग फसलें लगाने से मिट्टी में पोषक तत्वों का संतुलन बना रहता है. खासतौर पर दलहनी फसलें  जैसे मूंग, उड़द, अरहर मिट्टी में नाइट्रोजन बढ़ाने में मदद करती हैं, ड्रैगन फ्रूट की वृद्धि में मदद इसके अलावा, सहफसली खेती से खरपतवार यानी घास-फूस को भी नियंत्रित करना आसान हो जाता है. इसके साथ सब्जियों में – भिंडी, लौकी, तोरई, मिर्च की खेती कर सकते है इसकी बाजार में अच्छी मांग बनी रहती है . Dragon Fruit Ki Kheti Me Double Fayda Kese Kre

और जाने –

जोखिम कम, मुनाफा ज्यादा

खेती में सबसे बड़ा जोखिम मौसम और बाजार का होता है. अगर किसान सिर्फ एक फसल पर निर्भर रहता है और वह फसल खराब  हो जाए, तो बड़ा नुकसान हो सकता है. लेकिन सहफसली मॉडल अपनाने से यह जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है. एक फसल में नुकसान होने पर दूसरी फसल से आमदनी बनी रहती है. डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि यह तरीका छोटे और मध्यम किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है. इससे वे अपनी जमीन का पूरा उपयोग कर सकते हैं और धीरे-धीरे अपनी आय बढ़ा सकते हैं. Dragon Fruit Ki Kheti Me Double Fayda Kese Kre

खेती में बदलाव से बदलेगी किस्मत

आज के समय में खेती में बदलाव लाना जरूरी हो गया है. पुराने तरीकों के साथ-साथ नए मॉडल अपनाने से ही किसान आगे बढ़ सकते हैं. ड्रैगन फ्रूट के साथ सहफसली खेती एक ऐसा ही मॉडल है, जो कम खर्च में ज्यादा मुनाफा देने का रास्ता दिखाता है. अगर किसान इस तरीके को अपनाते हैं, तो न सिर्फ उनकी आमदनी बढ़ेगी, बल्कि खेती भी ज्यादा टिकाऊ और सुरक्षित बनेगी. यानी थोड़ी सी समझदारी और सही योजना से किसान अपनी खेती को नए स्तर पर ले जा सकते हैं और हर मौसम में कमाई का रास्ता खोल सकते हैं. Dragon Fruit Ki Kheti Me Double Fayda Kese Kre

Dragon Fruit Ki Kheti Me Double Fayda Kese Kre

इंटरक्रॉपिंग करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • फसल का चयन ड्रैगन फ्रूट की जड़ों को नुकसान न पहुंचाए
  • ज्यादा पानी वाली फसलें न लगाएं
  • पौधों के बीच उचित दूरी बनाए रखें
  • कीट और रोग नियंत्रण पर ध्यान दें

खेती को और लाभदायक बनाने के टिप्स

  • ड्रिप इरिगेशन सिस्टम अपनाएं
  • ऑर्गेनिक खाद का उपयोग करें
  • मल्चिंग से नमी बनाए रखें
  • स्थानीय बाजार की मांग के अनुसार फसल चुनें

निष्कर्ष

ड्रैगन फ्रूट की खेती में खाली जगह को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। यदि किसान समझदारी से इंटरक्रॉपिंग अपनाएं, तो वे न केवल अपनी जमीन का पूरा उपयोग कर सकते हैं बल्कि अपनी आय को भी कई गुना बढ़ा सकते हैं।

सही फसल चयन और उचित प्रबंधन के साथ ड्रैगन फ्रूट की खेती एक बेहद लाभदायक व्यवसाय बन सकती है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *