Gehu Ki Katai K Baad Kare In Sabjiyon Ki Kheti गेहूं की कटाई के बाद करें इन टॉप 5 सब्जियों की खेती, होगी बंपर कमाई

Gehu Ki Katai K Baad Kare In Sabjiyon Ki Kheti गेहूं की कटाई के बाद करें इन टॉप 5 सब्जियों की खेती, होगी बंपर कमाई

जानें, कौनसी है वे सब्जियां और उनसे कितनी हो सकती है कमाई

Gehu Ki Katai K Baad Kare In Sabjiyon Ki Kheti: अप्रैल माह से गेहूं की कटाई का काम शुरू हो जाता है। गेहूं की कटाई के बाद खेत खाली हो जाएंगे। ऐसे में किसान बीच के दो-तीन माह के समय में सब्जियों की खेती (vegetable farming) करके काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। अप्रैल माह में कई सब्जियों की खेती की जा सकती है उससे मुनाफा कमाया जा सकता है। इस समय किसान सब्जियों की जायद किस्मों (Zaid varieties of vegetables) की बुवाई करके उससे बेहतर कमाई कर सकते हैं। सब्जियों की फसल की खास बात यह है कि यह कम समय में तैयार हो जाती है जिससे किसान आगे खरीफ की फसल की बुवाई समय पर कर सकते हैं।

आज हम खेती जंक्शन के माध्यम से किसानों को कम समय में अधिक पैदावार देने वाली सब्जियों की किस्मों की जानकारी दे रहे हैं जिनकी बुवाई किसान समय पर करके काफी अच्छा लाभ कमा सकते हैं, तो आइए जानते हैं, इसके बारे में।  Gehu Ki Katai K Baad Kare In Sabjiyon Ki Kheti

भिंडी की खेती

Gehu Ki Katai K Baad Kare In Sabjiyon Ki Kheti

गेहूं की कटाई के बाद किसान खाली खेत में भिंडी की ए-4, परबनी, क्रांति, अर्का अनामिका आदि किस्म की सीधी बुवाई कर सकते हैं। भिंडी के बाजार भाव भी अच्छे मिल जाते हैं। यह कम अवधि की सब्जी फसल है जो बुवाई के 15 दिन बाद ही फल देना शुरू कर देती है। इसकी पहली तुड़ाई 45 दिन बाद की जा सकती है। ग्रीष्मकाल में इसकी औसत पैदावार 10 टन तक प्राप्त की जा सकती है। यदि बात करें भिंड़ी की फसल से कमाई की तो किसान एक एकड़ में भिंडी की खेती करके तीन लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। Gehu Ki Katai K Baad Kare In Sabjiyon Ki Kheti

लौकी की खेती

Gehu Ki Katai K Baad Kare In Sabjiyon Ki Kheti

ग्रीष्मकालीन फसल के रूप में किसान लौकी की खेती भी कर सकते हैं। इस समय लौकी की पूसा नवीन और पूसा संदेश किस्म की बुवाई की जा सकती है। यह दोनों लौकी की किस्म अच्छी पैदावार देती हैं। ऐसे में किसान इनकी खेती करके बेहतर मुनाफा कमा सकता है। लौकी की पूसा नवीन किस्म को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित किया गया है। इसकी खेती जायद व खरीफ दोनों सीजन में की जा सकती है। इसके फल 30-40 सेमी लंबे ओर सीधे होते हैं। यदि किसान भाई एक एकड़ में लौकी की खेती करते हैं तो इससे उन्हें दो माह में 70 से 90 क्विंटल पैदावार प्राप्त होगी और इसे किसान बेचकर करीब एक लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं।   Gehu Ki Katai K Baad Kare In Sabjiyon Ki Kheti

खीरा की खेती

Gehu Ki Katai K Baad Kare In Sabjiyon Ki Kheti

इस समय किसान खीरा की पूसा उदय किस्म की बुवाई करके इससे काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। यह किस्म आईएआरआई द्वारा तैयार की गई है। यह किस्म 50 से 55 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। इसकी औसतन पैदावार 55 क्विंटल प्रति एकड़ तक होती है। यदि किसान एक एकड़ में खीरे की खेती करता है तो उसे प्रति एकड़ 50,000 रुपए की कमाई आसानी से हो सकती है। Gehu Ki Katai K Baad Kare In Sabjiyon Ki Kheti

तुरई/तोरई की खेती

Gehu Ki Katai K Baad Kare In Sabjiyon Ki Kheti

किसान तुरई या तोरई की खेती (Ridge gourd cultivation) करके भी काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इस सब्जी की मांग भी बाजार में रहती है। तुरई की पूसा स्नेह किस्म की बुवाई किसान इस माह कर सकते हैं। यह किस्म आईएआरआई द्वारा विकसित की गई है। इस किस्म के फल मध्यम आकार के होते हैं। इसके फल नरम और रंग में गहरे हरे होते हैं जिन पर काले सलेटी रंग की धारियां होती है। यह किस्म उच्च तापमान की प्रतिरोधी होती हैं। बुवाई के 45 से 50 दिन के बाद इसकी कटाई की जा सकती है। यदि आप एक एकड़ में तुरई की खेती करते हैं तो इससे आप प्रति वर्ष 50,000 रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। Gehu Ki Katai K Baad Kare In Sabjiyon Ki Kheti

मूली की खेती

Gehu Ki Katai K Baad Kare In Sabjiyon Ki Kheti

किसान इस समय गर्मी के मौसम वाली मूली की पूसा चेतकी किस्म की सीधी बुवाई करके इससे अच्छा लाभ कमा सकते हैं। मूली की यह किस्म खाने में स्वादिष्ट होती है। यह कम समय में तैयार होने वाली मूली की किस्म है। इसके पत्ते एक समान रूप से हरे और बिना कटे हुए होते हैं। इसके पत्तों की सब्जी बनाकर भी खाई जाती है। यह किस्म बुवाई के 35 से 40 दिन बाद तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है। यदि एक एकड़ में मूली की बुवाई की जाए तो इससे 100 क्विंटल तक उपज प्राप्त की जा सकती है। मूली का बाजार भाव कम से कम 10 से 15 रुपए किलो भी हो तो भी एक एकड़ में इसकी खेती करके एक से 1.50 लाख रुपए तक की कमाई की जा सकती है।  Gehu Ki Katai K Baad Kare In Sabjiyon Ki Kheti

खेती जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले खेती जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है।

और जाने-

गेहूं की कटाई के बाद करें उड़द-मूंग की बुवाई, 80 से 90 दिन में दोनों फसल होगी तैयार, किसानों को होगा फायदा

डेयरी फार्मिंग में काम आने वाले उपकरणों की पूरी जानकारी ,डेयरी खोलने से पहले जान लें इसके उपकरणों के बारें में, होगी आसानी 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *