जॉन डियर का नया 130 HP ट्रैक्टर मुख्य रूप से उन किसानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो बड़े खेतों में आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ काम करते हैं. पंजाब, हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों में बड़े स्तर की खेती के लिए इस तरह के शक्तिशाली ट्रैक्टरों की जरूरत होती है.
John Deere Ne Lounch Kiya 130 HP Ka Tractor: कृषि मशीनरी बनाने वाली विश्व-प्रसिद्ध कंपनी John Deere ने किसानों के लिए 130 हॉर्सपावर का नया और शक्तिशाली ट्रैक्टर लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह ट्रैक्टर आधुनिक तकनीक, मजबूत इंजन और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के साथ तैयार किया गया है, जिससे किसानों को कम लागत में ज्यादा उत्पादन करने में मदद मिलेगी। भारत में खेती लगातार आधुनिक और तकनीक आधारित होती जा रही है. बड़े खेतों में भारी कृषि उपकरणों के उपयोग और कम समय में ज्यादा काम करने की जरूरत के कारण अब हाई-पावर ट्रैक्टरों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. इसी को देखते हुए कृषि मशीनरी बनाने वाली वैश्विक कंपनी जॉन डियर इंडिया ने देश में अपना पहला 130 हॉर्सपावर (HP) का ट्रैक्टर लॉन्च किया है. खास बात यह है कि यह ट्रैक्टर भारत में ही बनाया गया है और इसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये रखी गई है.

नए 130 HP ट्रैक्टर में दमदार डीजल इंजन लगाया गया है, जो भारी कृषि कार्यों को भी आसानी से कर सकता है। इसमें आधुनिक ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है, जिससे ड्राइवर अलग-अलग स्पीड पर बेहतर कंट्रोल पा सकता है। John Deere Ne Lounch Kiya 130 HP Ka Tractor
कंपनी के अनुसार यह ट्रैक्टर रोटावेटर, हल, सीड ड्रिल और अन्य भारी कृषि उपकरणों के साथ आसानी से काम कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह ट्रैक्टर खास तौर पर बड़े किसानों और बड़े पैमाने पर खेती करने वाले क्षेत्रों के लिए तैयार किया गया है. इसके साथ ही यह मॉडल भारत से अमेरिका और यूरोप जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा. इस ट्रैक्टर को आरामदायक ड्राइविंग के लिए बेहतर सीट, आसान कंट्रोल लीवर और कम वाइब्रेशन तकनीक के साथ डिजाइन किया गया है। साथ ही इसका मजबूत चेसिस और टिकाऊ बॉडी इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाती है। John Deere Ne Lounch Kiya 130 HP Ka Tractor
बड़े किसानों और भारी खेती के लिए तैयार ट्रैक्टर
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, जॉन डियर का नया 130 HP ट्रैक्टर मुख्य रूप से उन किसानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो बड़े खेतों में आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ काम करते हैं. पंजाब, हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों में बड़े स्तर की खेती के लिए इस तरह के शक्तिशाली ट्रैक्टरों की जरूरत होती है. विशेषज्ञों का मानना है कि 130 HP का यह ट्रैक्टर बड़े खेतों में खेती करने वाले किसानों के लिए खासतौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है। इसकी ताकत और आधुनिक फीचर्स की मदद से कम समय में ज्यादा काम किया जा सकता है।
कंपनी का कहना है कि वह भविष्य में भी किसानों के लिए नई और उन्नत कृषि मशीनरी लाती रहेगी ताकि कृषि क्षेत्र को और मजबूत बनाया जा सके।John Deere Ne Lounch Kiya 130 HP Ka Tractor
और पढ़ें-
किसान के ट्रैक्टर की सुरक्षा क्यों है जरूरी? जानिए ट्रैक्टर बीमा का पूरा फायदा
कंपनी के अनुसार अभी भारत में इस श्रेणी के ट्रैक्टर बहुत कम बनाए जाते हैं और कई कंपनियां इन्हें विदेश से आयात करती हैं. ऐसे में जॉन डियर ने देश में ही इस श्रेणी का ट्रैक्टर बनाकर एक नया सेगमेंट तैयार करने की कोशिश की है. कंपनी को उम्मीद है कि भले ही इसकी बिक्री संख्या बहुत अधिक न हो, लेकिन प्रीमियम खेती के क्षेत्र में इसकी अच्छी मांग बनेगी. John Deere Ne Lounch Kiya 130 HP Ka Tractor
भारत बनेगा वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब
जॉन डियर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश सिन्हा ने मीडिया में दिए इंटरव्यू में बताया कि भारत अब कंपनी के वैश्विक संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. भारत में कंपनी केवल ट्रैक्टर ही नहीं बनाती, बल्कि यहां रिसर्च, इंजीनियरिंग, आईटी सेवाएं और सप्लाई चेन प्रबंधन भी संचालित होता है.

उन्होंने बताया कि भारत में तैयार होने वाले उत्पादों का बड़ा हिस्सा निर्यात भी किया जाता है. कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा 110 से अधिक देशों में भेजा जाता है. इसके अलावा भारत में बने इंजन और ड्राइवट्रेन भी दुनिया के कई बाजारों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं.John Deere Ne Lounch Kiya 130 HP Ka Tractor
कंपनी ने भारत में अपने संयंत्रों में अब तक 14 लाख से अधिक इंजन का उत्पादन किया है. इन इंजनों की क्षमता 100 HP तक होती है और इन्हें वैश्विक बाजारों के लिए तैयार किया जाता है.
आधुनिक तकनीक से लैस स्मार्ट ट्रैक्टर
जॉन डियर ने अपने नए ट्रैक्टर के साथ कई डिजिटल और स्मार्ट तकनीकों को भी पेश किया है. इन ट्रैक्टरों में कनेक्टेड और डिजिटल सॉल्यूशंस दिए गए हैं, जिससे किसान ट्रैक्टर के प्रदर्शन और कामकाज को डिजिटल तरीके से मॉनिटर कर सकते हैं John Deere Ne Lounch Kiya 130 HP Ka Tractor
यह तकनीक नए ट्रैक्टरों में फैक्ट्री फिट मिलेगी और पुराने ट्रैक्टरों में भी अपग्रेड के रूप में लगाई जा सकती है. इससे किसान कम संसाधनों में ज्यादा उत्पादन करने के लिए प्रिसाइज फार्मिंग तकनीक का उपयोग कर पाएंगे. John Deere Ne Lounch Kiya 130 HP Ka Tractor
जॉन डियर 5130M ट्रैक्टर के खास फीचर्स
कंपनी ने इस हाई-पावर ट्रैक्टर को कई आधुनिक फीचर्स के साथ तैयार किया है. इसमें फ्रंट हिच और फ्रंट PTO (FHFPTO) जैसी तकनीक दी गई है, जिसकी मदद से किसान एक साथ दो कृषि कार्य कर सकते हैं. इससे समय की बचत होती है और खेत में काम तेजी से पूरा होता है.
इस ट्रैक्टर में Powr8™ ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें 32 फॉरवर्ड और 16 रिवर्स गियर मिलते हैं. साथ ही इसमें क्रीपर गियर भी दिया गया है, जिससे बहुत धीमी गति पर भी सटीक काम करना संभव होता है. John Deere Ne Lounch Kiya 130 HP Ka Tractor
लंबे समय तक आराम से काम करने के लिए इसमें एक प्रीमियम केबिन दिया गया है, जिसमें एयर सस्पेंशन सीट, एडजस्टेबल कंट्रोल, इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक PTO कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक हिच कंट्रोल जैसी सुविधाएं शामिल हैं.
शक्तिशाली इंजन और मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम
जॉन डियर 5130M ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर वाला 4.5 लीटर का इंजन दिया गया है जो करीब 130 HP की ताकत पैदा करता है. इसकी PTO पावर लगभग 119.6 HP है, जिससे यह भारी कृषि उपकरणों को आसानी से चला सकता है. John Deere Ne Lounch Kiya 130 HP Ka Tractor
ट्रैक्टर में 30 प्रतिशत तक PTO टॉर्क राइज दिया गया है, जिससे भारी लोड में भी इसकी ताकत बनी रहती है. इसके अलावा इसमें 540, 540E और 1000 PTO स्पीड का विकल्प भी मिलता है.
इस ट्रैक्टर का हाइड्रोलिक सिस्टम भी काफी मजबूत है. इसकी रियर हिच लिफ्ट क्षमता लगभग 3700 किलोग्राम है, जिससे भारी कृषि मशीनों को उठाना आसान हो जाता है. John Deere Ne Lounch Kiya 130 HP Ka Tractor

बड़ी फ्यूल टैंक क्षमता और मजबूत डिजाइन
लंबे समय तक काम करने के लिए इसमें 165 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है. ट्रैक्टर का कुल वजन करीब 3964 किलोग्राम है, जिससे भारी काम के दौरान भी यह स्थिर रहता है.
बेहतर पकड़ के लिए इसमें बड़े टायर लगाए गए हैं. इसके रियर टायर 540/65R38 और फ्रंट टायर 480/65R24 साइज के हैं, जिससे खेतों में बेहतर प्रदर्शन मिलता है. John Deere Ne Lounch Kiya 130 HP Ka Tractor
भारत में मजबूत उत्पादन क्षमता
जॉन डियर इंडिया के पास पुणे और देवास (मध्य प्रदेश) में ट्रैक्टर बनाने के बड़े संयंत्र हैं. इन संयंत्रों की कुल उत्पादन क्षमता लगभग 1.40 लाख ट्रैक्टर प्रति वर्ष है. हाल ही में कंपनी ने पुणे में एक नई इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी शुरू की है. यहां इंडिया इंजीनियरिंग सेंटर, एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी सेंटर, ग्लोबल आईटी सेंटर और जॉन डियर फाइनेंस जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. John Deere Ne Lounch Kiya 130 HP Ka Tractor
भारतीय बाजार में कंपनी की रणनीति
जॉन डियर जहां एक ओर हाई-पावर ट्रैक्टर के जरिए प्रीमियम बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है, वहीं दूसरी ओर कंपनी कम हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टरों की नई रेंज भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. 50 HP से कम क्षमता वाले ट्रैक्टरों के जरिए कंपनी बड़े पैमाने पर किसानों तक पहुंच बनाना चाहती है. पिछले साल कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री में करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी और 50 HP से ऊपर के ट्रैक्टर सेगमेंट में कंपनी पहले से ही मजबूत स्थिति में है.John Deere Ne Lounch Kiya 130 HP Ka Tractor
ऐसी और भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट kheti junction से जुड़े रहे …John Deere Ne Lounch Kiya 130 HP Ka Tractor
