Khad Supply Ko Lekar Bda Faisla,खाद सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, केंद्र सरकार ने खाद के कच्चे माल पर आयात शुल्क हटाया

Khad Supply Ko Lekar Bda Faisla,खाद सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, केंद्र सरकार ने खाद के कच्चे माल पर आयात शुल्क हटाया

Khad Supply Ko Lekar Bda Faisla

Khad Supply Ko Lekar Bda Faisla देश में खेती की लागत को कम करने और किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने खाद के कच्चे माल पर ड्यूटी हटाकर बड़ी राहत दी है. इससे खरीफ सीजन से पहले किसानों को सस्ती, पर्याप्त और समय पर खाद मिल सकेगी. Khad Supply Ko Lekar Bda Faisla

केंद्र सरकार ने लगभग 40 मुख्य रसायनों के आयात पर शुल्क माफ (मूल सीमा शुल्क) कर दिया है. उर्वरक क्षेत्र को राहत देने के लिए अमोनियम नाइट्रेट पर कृषि अवसंरचना और विकास उपकर (AIDC) को पूरी तरह से हटा दिया गया है. वैश्विक लागतों में वृद्धि के बीच आपूर्ति श्रृंखलाओं को स्थिर करने और इनपुट लागतों को कम करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं. केंद्र सरकार ने यह छूट 2 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक मान्य रहेगी.  खरीफ सीजन से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है. पश्चिम एशिया के संकट और समुद्री सप्लाई की चिंता के बीच भी किसानों को खाद की कमी नहीं होगी. Khad Supply Ko Lekar Bda Faisla

Khad Supply Ko Lekar Bda Faisla

खाद के कच्चे माल पर आयात शुल्क हटाया

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन मे कहा गया है कि लगभग 40 मुख्य रसायनों के आयात पर शुल्क माफ (मूल सीमा शुल्क) कर दिया है.  उर्वरक क्षेत्र को राहत देने के लिए अमोनियम नाइट्रेट पर कृषि अवसंरचना और विकास उपकर (AIDC) को पूरी तरह से हटा दिया गया है. बता दें कि पहले उर्वरकों के लिए इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल जैसे फॉस्फोरिक एसिड और अमोनिया पर आयात शुल्क लगभग 5 फीसदी के आसपास था. जबकि, रॉक फॉस्फेट और सल्फर जैसे कच्चे माल पर पहले आयात शुल्क 2.5 फीसदी था, जो अब सरकार ने हटा दिया है. Khad Supply Ko Lekar Bda Faisla

इन रसायनों पर भी हटा आयात शुल्क

इन मुख्य रसायनों के आयात शुल्क हटाया गया है उनमें मोनोमर्स और पॉलीमर्स, जिनमें एनहाइड्रस अमोनिया और मेथनॉल शामिल हैं. इन पर आयात शुल्क घटाकर शून्य कर दिया गया है. केंद्र सरकार ने यह छूट 2 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक मान्य रहेगी. Khad Supply Ko Lekar Bda Faisla

किसानों को कैसे मिलेगा सीधा फायदा

इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा किसानों को मिलेगा. अमोनियम नाइट्रेट जैसे केमिकल खाद बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. जब कंपनियों को यह कच्चा माल सस्ता मिलेगा, तो खाद बनाने की लागत भी कम होगी. इससे बाजार में खाद की कीमतें स्थिर रहेंगी और किसानों को DAP, NPK और यूरिया जैसी जरूरी खाद आसानी से मिल सकेगी. खरीफ सीजन से पहले यह फैसला इसलिए अहम है क्योंकि इसी समय किसानों को सबसे ज्यादा खाद की जरूरत होती है. सरकार ने पहले ही यह कोशिश कर दी है कि किसानों को बुवाई के समय खाद के लिए लाइन में न लगना पड़े और महंगे दाम भी न चुकाने पड़ें. Khad Supply Ko Lekar Bda Faisla

और जाने-

देश में पहले से बना है खाद का बड़ा स्टॉक

सरकार ने सिर्फ आयात शुल्क हटाने तक बात नहीं रोकी, बल्कि पहले से ही खाद का बड़ा बफर स्टॉक तैयार कर लिया है. उर्वरक विभाग के मुताबिक देश में इस समय 177 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा उर्वरक भंडार मौजूद है. इसमें DAP का 25.13 लाख मीट्रिक टन, NPK का 55.87 लाख मीट्रिक टन और यूरिया का 59.30 लाख मीट्रिक टन स्टॉक शामिल है. पिछले साल के मुकाबले यह भंडार 36.5 फीसदी ज्यादा है. यानी अगर अंतरराष्ट्रीय सप्लाई पर असर भी पड़ता है, तब भी किसानों को खाद की कमी महसूस नहीं होगी. खरीफ की बुवाई के दौरान यही स्टॉक सबसे बड़ा सहारा बनेगा. Khad Supply Ko Lekar Bda Faisla

Khad Supply Ko Lekar Bda Faisla

ग्लोबल संकट के बीच सरकार की बड़ी तैयारी

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और समुद्री रास्तों पर बढ़ते जोखिम की वजह से दुनिया भर में सप्लाई चेन पर असर पड़ा है. ऐसे में भारत सरकार ने पहले से तैयारी करते हुए खाद की उपलब्धता मजबूत कर दी है. सरकार का यह कदम सिर्फ खेती ही नहीं, बल्कि केमिकल, दवा, पैकेजिंग, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को भी राहत देगा. लेकिन सबसे बड़ी राहत किसानों को मिलेगी, क्योंकि खेती के मौसम में खाद की किल्लत सबसे बड़ा संकट बनती है.

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *