करेले की खेती : मार्च का महीना करेले की खेती के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इस समय बोई गई फसल तेजी से बढ़ती है और करीब दो महीने में तैयार हो जाती है. खासकर “कल्याणपुर बारहमासी” किस्म की खेती किसानों के लिए काफी लाभदायक मानी जा रही है. भारत में सब्जी फसलों की खेती किसानों के लिए तेजी से मुनाफे का अच्छा जरिया बनती गई है. इनमें करेला भी एक ऐसी फसल है जिसकी बाजार में हमेशा मांग रहती है. खासतौर पर गर्मियों के मौसम में इसकी खपत काफी बढ़ जाती है. करेला स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है. यही वजह है कि शहरों से लेकर गांवों तक लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं.और इसकी खेती भी करते हैं .

‘कल्याणपुर बारहमासी’ किस्म क्यों है खास
करेले की कई किस्में बाजार में मिल रही हैं, लेकिन कल्याणपुर बारहमासी किस्म किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. सरकारी वेबसाइट ppqs.gov.in के अनुसार, यह किस्म जल्दी तैयार होने वाली और अधिक उत्पादन देने वाली मानी जाती है. इसकी खासियत यह है कि पौधे मजबूत होते हैं और लंबे समय तक फल देते रहते हैं.जिससे किसानो को अच्छा मुनाफा होता हैं. इस किस्म के करेले आकार में मध्यम से लंबे होते हैं और उनका रंग गहरा हरा होता है. स्वाद और गुणवत्ता अच्छी होने के कारण मंडियों में इसकी मांग भी ज्यादा रहती है. यही कारण है कि किसान इस किस्म को उगाकर अच्छा लाभ कमा रहे हैं.Kheti se kamana chate ho jyada munafa,march me lagay ye karele ki unnat kism
खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी और जलवायु
करेले की अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी और मौसम का सही होना अधिक जरूरी है. इसकी खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली रेतीली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है. ऐसी मिट्टी में पौधों की जड़ें अच्छी तरह विकसित होती हैं और पौधे तेजी से बढ़ने लगते हैं. गर्म और हल्की आर्द्र जलवायु इस फसल के लिए बेहतर मानी जाती है. यदि खेत में पानी जमा हो जाए तो पौधों को नुकसान हो सकता है, इसलिए खेत की तैयारी करते समय जल निकासी की व्यवस्था जरूर करनी चाहिए.
खेत की तैयारी और बुवाई का तरीका
करेले की खेती शुरू करने से पहले खेत को अच्छी तरह तैयार करना जरूरी होता है. सबसे पहले खेत की गहरी जुताई करके मिट्टी को भुरभुरा बनाया जाता है. इसके बाद गोबर की सड़ी हुई खाद या जैविक खाद मिलाने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और पौधों को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं.बुवाई के लिए हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों का चयन करना चाहिए. बीजों को कतारों में बोना बेहतर माना जाता है ताकि पौधों के बीच पर्याप्त दूरी बनी रहे और बेलों को फैलने की जगह मिल सके. इससे फसल का विकास बेहतर होता है.Kheti se kamana chate ho jyada munafa,march me lagay ye karele ki unnat kism
फसल की देखभाल भी है जरूरी
करेले की खेती में नियमित देखभाल जरूरी होती है. समय-समय पर सिंचाई करने से पौधों की वृद्धि अच्छी होती है. इसके अलावा खेत में उगने वाले खरपतवारों को हटाने के लिए निराई-गुड़ाई करना भी आवश्यक होता है. पौधों को सहारा देने के लिए बेलों को मचान या तार की मदद से ऊपर चढ़ाया जाता है. इससे फल जमीन से ऊपर रहते हैं और उनकी गुणवत्ता भी बेहतर बनी रहती है. सही देखभाल करने पर फसल स्वस्थ रहती है और उत्पादन भी बढ़ता है.
एक एकड़ में अच्छी कमाई की संभावना
यदि किसान इस किस्म की खेती सही तरीके से करता हैं तो एक एकड़ खेत से लगभग 60 से 65 क्विंटल तक उत्पादन मिल सकता है. मौजूदा बाजार कीमतों के अनुसार किसान इससे करीब 2 से 2.5 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. कम लागत, कम समय और अच्छी मांग के कारण करेले की खेती किसानों के लिए एक लाभदायक विकल्प बनती जा रही है. अगर किसान बसंत ऋतु में इसकी बुवाई करें और फसल की सही देखभाल करें तो यह खेती उनकी आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है.

55 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है फसल
करेले की यह किस्म जल्दी तैयार होने वाली फसल मानी जाती है. बुवाई के लगभग 55 से 60 दिनों बाद पौधों में फल आना शुरू हो जाता है और तुड़ाई की जा सकती है. इसके बाद लगातार कई दिनों तक फल मिलते रहते हैं, जिससे किसान को नियमित आय मिलती रहती है.Kheti se kamana chate ho jyada munafa,march me lagay ye karele ki unnat kism
