महाराष्ट्र में 100 रुपये क्विंटल प्याज, छगन भुजबल ने CM को लिखा पत्र.. की 500 रुपये क्विंटल सब्सिडी की मांग Maharashtra me 100 rupye kwintal pyaj , chagan bhujbal ne CM ko likha patra.. ki 500 rupye kwintal sabcidi ki maag

महाराष्ट्र में 100 रुपये क्विंटल प्याज, छगन भुजबल ने CM को लिखा पत्र.. की 500 रुपये क्विंटल सब्सिडी की मांग Maharashtra me 100 rupye kwintal pyaj , chagan bhujbal ne CM ko likha patra.. ki 500 rupye kwintal sabcidi ki maag

महाराष्ट्र में प्याज की गिरती कीमतों से किसान भारी नुकसान में हैं. एनसीपी नेता छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से 500 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और स्पष्ट आयात-निर्यात नीति की मांग की. नासिक और चांदवड़ मंडी में प्याज की सप्लाई और कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया.

महाराष्ट्र में प्याज की गिरती कीमतों से किसानों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड रहा है. इस समय में कीमतें गिरकर 100 रुपये क्विंटल तक पहुंच गई हैं. कई किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे है. इसी बीच एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल किसानों के समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर प्याज किसानों के लिए प्रति क्विंटल 500 रुपये की सब्सिडी देने की मांग की है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्याज के दाम अक्सर तेजी से ऊपर-नीचे होते रहते हैं, जिससे कई बार कीमतें गिर जाती हैं और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. निर्यात शुल्क बढ़ने से भी किसानों पर बुरा असर पड़ा है. Maharashtra me 100 rupye kwintal pyaj , chagan bhujbal ne CM ko likha patra.. ki 500 rupye kwintal sabcidi ki maag

Maharashtra me 100 rupye kwintal pyaj , chagan bhujbal ne CM ko likha patra.. ki 500 rupye kwintal sabcidi ki maag

भुजबल ने याद दिलाया कि साल 2023 में राज्य सरकार ने प्याज किसानों को 350 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी दी थी. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार स्थिति पहले से ज्यादा गंभीर है, इसलिए किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी दी जानी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने अन्य फसलों की तरह प्याज पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करने और आयात-निर्यात नीति को लेकर स्पष्टता देने की मांग की.


प्याज की खेती पर करीब 1,500 रुपये प्रति क्विंटल खर्च आता है

चांदवड़ एपीएमसी में प्याज का ताजा रेट

इस वक्त में महाराष्ट्र में कीमतें 200 रुपये क्विंटल से भी गिरकर कम हो गई हैं. Agmarknet के आंकड़ों के मुताबिक, 26 फरवरी को महाराष्ट्र के नासिक जिले की चांदवड़ एपीएमसी मंडी में लाल प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया. न्यूनतम भाव 165 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम 1,225 रुपये प्रति क्विंटल और औसत भाव 830 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं, 25 फरवरी को चांदवड़ एपीएमसी मंडी में लाल प्याज का दाम और कम था. इस दिन  न्यूनतम कीमत 100 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम 1,275 रुपये प्रति क्विंटल और औसत भाव 830 रुपये प्रति क्विंटल बताया गया था.

किस दिन मंडी में कितनी हुई प्याज की आवक

भारत दिघोले ने की थी 500 रुपये क्विंटल सब्सिडी की मांग

बता दें कि पिछले बीते दिनों महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संघ के अध्यक्ष भारत दिघोले ने कहा था कि एक क्विंटल प्याज उगाने की लागत लगभग 1,800 रुपये आती है. ऐसे में जब बाजार भाव 1,000 रुपये या उससे कम हो जाता है, तो किसान अपनी लागत भी नहीं निकाल पाते. मंडी तक प्याज लाना भी घाटे का सौदा बन जाता है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों को बचाने के लिए कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल की तुरंत सब्सिडी दी जाए. Maharashtra me 100 rupye kwintal pyaj , chagan bhujbal ne CM ko likha patra.. ki 500 rupye kwintal sabcidi ki maag

Maharashtra me 100 rupye kwintal pyaj , chagan bhujbal ne CM ko likha patra.. ki 500 rupye kwintal sabcidi ki maag

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *