Mosam Ka Bda Badlav , मौसम का बड़ा बदलाव , कई राज्यों में बारिश और ओलों का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Mosam Ka Bda Badlav , मौसम का बड़ा बदलाव , कई राज्यों में बारिश और ओलों का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Mosam Ka Bda Badlav

Mosam Ka Bda Badlav भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे कई राज्यों में गर्मी के बीच राहत तो मिली है, लेकिन साथ ही खतरे भी बढ़ गए हैं। इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे. इनका असर खासतौर 4 अप्रैल और 7 अप्रैल को ज्यादा देखने को मिलेगा. इस दौरान कश्मीर घाटी में भारी बारिश की संभावना है, जबकि मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. Mosam Ka Bda Badlav

Mosam Ka Bda Badlav


देश में मौसम इन दिनों लगातार करवट ले रहा है. कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश और आंधी, ऐसे उतार-चढ़ाव से लोग भी हैरान हैं. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यह बदलाव और तेज होने वाला है. खासकर उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. Mosam Ka Bda Badlav

पिछले 24 घंटों में मौसम का असर

हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम ने अपना असर दिखाया है. अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई है. वहीं, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि दर्ज की गई है.

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली हैं, जिससे कई जगहों पर आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन गई. Mosam Ka Bda Badlav

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे. इनका असर खासतौर 4 अप्रैल और 7 अप्रैल को ज्यादा देखने को मिलेगा. इस दौरान कश्मीर घाटी में भारी बारिश की संभावना है, जबकि मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. Mosam Ka Bda Badlav

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी मौसम तेजी से बदलने वाला है. 4 अप्रैल को तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 5 अप्रैल को भी मौसम इसी तरह बना रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि 6 अप्रैल को थोड़ी राहत मिल सकती है, जब मौसम थोड़ा साफ रहेगा. Mosam Ka Bda Badlav

उत्तर प्रदेश में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है. 4 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है. पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे सहारनपुर, मेरठ, आगरा, झांसी और आसपास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां तेज हवाओं और भारी बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है. Mosam Ka Bda Badlav

बिहार में भी बदलेगा मौसम

बिहार में फिलहाल गर्मी और बादलों का मिला-जुला असर दिख रहा है, लेकिन 5 अप्रैल के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 6 और 7 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान का असर बढ़ सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी. Mosam Ka Bda Badlav

राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी

राजस्थान में भी मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और तेज बारिश की चेतावनी दी है. 4 अप्रैल को जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और भरतपुर संभाग में तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं. इसके बाद 5 और 6 अप्रैल को मौसम थोड़ा शांत रहेगा, लेकिन 7 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिर मौसम बिगड़ सकता है. Mosam Ka Bda Badlav

और जाने –

पंजाब-हरियाणा और पहाड़ी क्षेत्रों का हाल

पंजाब और हरियाणा में भी इस सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. 4 अप्रैल को यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि भी हो सकती है.

वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की संभावना है. यहां हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. Mosam Ka Bda Badlav

शहरअधिकतम तापमान (4 अप्रैल)न्यूनतम तापमान (4 अप्रैल)
दिल्ली29°C19°C
मुंबई30°C26°C
चेन्नई33°C27°C
कोलकाता38°C26°C
लखनऊ34°C21°C
पटना38°C26°C
रांची34°C22°C
भोपाल33°C21°C
जयपुर29°C18°C
शिमला18°C09°C
नैनीताल24°C13°C

दक्षिण और पूर्वी भारत का मौसम

तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जबकि तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. चेन्नई में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है. वहीं, पश्चिम बंगाल में रविवार से मौसम बदलने की उम्मीद है. यहां बारिश के साथ तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. Mosam Ka Bda Badlav

Mosam Ka Bda Badlav

किसानों के लिए चेतावनी

यह मौसम बदलाव किसानों के लिए चिंता का विषय बन सकता है। विशेष रूप से:

  • गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है
  • सरसों और दलहनी फसलें प्रभावित हो सकती हैं

ओलावृष्टि और तेज हवाएं फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि:

  • फसल की कटाई जल्द पूरी करें
  • अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखें
  • खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था करें

कब तक रहेगा यह मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार यह अस्थिर मौसम अगले 3–5 दिनों तक जारी रह सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगेगा और तापमान फिर से बढ़ सकता है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *