Rajasthan me kha hogi barish,बैक-टू-बैक सक्रिय होंगे कई पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने दी आंधी और झमाझम बारिश की चेतावनी

Rajasthan me kha hogi barish,बैक-टू-बैक सक्रिय होंगे कई पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने दी आंधी और झमाझम बारिश की चेतावनी

Rajasthan me kha hogi barish: राजस्थान में मौसम अगले कुछ दिनों में तेजी से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अप्रैल के पहले सप्ताह में कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके असर से प्रदेश के कई जिलों में आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

 राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रेल के पहले सप्ताह में बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में आंधी, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। Rajasthan me kha hogi barish

Rajasthan me kha hogi barish

कोटा में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम बदला हुआ नजर आया। पूर्वी राजस्थान में कोटा जिले के लाडपुरा में सबसे अधिक 34 मिमी बारिश दर्ज हुई और पश्चिमी राजस्थान के नागौर जिले के मूंडवा में 24 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। Rajasthan me kha hogi barish

आज इन जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 31 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों के साथ शेखावाटी क्षेत्र तथा जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ आंधी चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। Rajasthan me kha hogi barish

और जाने-

1 अप्रेल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 1 अप्रेल को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के अन्य अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। Rajasthan me kha hogi barish

2 अप्रेल की रात को बदल सकता है मौसम

2 अप्रेल को रात के समय पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इन क्षेत्रों में मौसम अचानक बदलने की संभावना जताई है। Rajasthan me kha hogi barish

3-4 अप्रेल को मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अप्रेल को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में तेज मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश होने की प्रबल संभावना है। इससे तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है। Rajasthan me kha hogi barish

Rajasthan me kha hogi barish

किसानों के लिए विशेष सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खुले आसमान में पक कर तैयार फसलों और कृषि मंडियों में खुले में रखे अनाज को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारित करें। ऐसा करने से बारिश और आंधी के दौरान फसलों और अनाज को नुकसान से बचाया जा सकेगा।

राजस्थान में अभी जारी रहेगा बारिश का दौर

राजस्थान में 31 मार्च को भी आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। जिसके बाद 1 अप्रैल को इस वेदर सिस्टम का प्रभाव खत्म हो जाएगा। जिसके बाद फिर से राज्य में शुष्क मौसम बने रहने के आसार हैं। 31 मार्च को जैसलमेर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर को छोड़कर शेष सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में मौसम साफ बना रह सकता है। 2 अप्रैल को भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिसके बाद 3 और 4 अप्रैल को फिर से आंधी-बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। राजस्थान में 30 मार्च से नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा. कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है. 31 मार्च को उत्तरी-उत्तर पूर्वी जिलों में हल्की बारिश, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सा शुष्क रहेगा.

राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने शनिवार 30 मार्च से प्रदेश में नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने की चेतावनी जारी की है. इस सिस्टम का असर पूरे राजस्थान पर पड़ेगा और अगले कुछ दिनों तक मौसम प्रभावित रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय परिसंचरण के संयुक्त प्रभाव से राज्य के अधिकांश जिलों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने और झोंकेदार तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

कल कई हिस्सों में बारिश की संभावना

31 मार्च को राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. 1 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है.

ऐसी और भी मौसम और खेती से जुडी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट खेती जंक्शन से जुड़े रहे …..

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *