आम के बौर से लेकर फल तक पर पाउडरी मिल्ड्यू का हमला, बचाव के लिए तुरंत करें ये उपाय Aam ke bor se lekar fal tak par powdery mildew ka hamla, bachav ke liye turant kare ye upay

आम के बौर से लेकर फल तक पर पाउडरी मिल्ड्यू का हमला, बचाव के लिए तुरंत करें ये उपाय Aam ke bor se lekar fal tak par powdery mildew ka hamla, bachav ke liye turant kare ye upay

इस बीमारी की शुरुआत आमतौर पर नई पत्तियों से होती है. पत्तियों पर हल्के भूरे या स्लेटी रंग के धब्बे दिखाई सेने लगते है , जो धीरे-धीरे सफेद चूर्ण में बदल जाते हैं. बाद में पत्तियां सिकुड़ने लगती हैं और मुड़ जाती हैं. कुछ मामलों में पत्तियों का रंग जामुनी भी हो जाता है.

आम को फलो का राजा कहते है. भारत में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अल्फांसो जैसी कई किस्मो को बड़े पैमाने पर उगाया जाता हैं. लाखों किसान अपनी आजीविका के लिए आम की बागवानी पर निर्भर हैं. लेकिन जितना यह फल स्वादिष्ट है, उतना ही नाजुक भी है. आम के बागों में कई तरह की बीमारियां लगती हैं, जिनमें पाउडरी मिल्ड्यू सबसे खतरनाक मानी जाती है. अगर समय पर इसकी पहचान और इलाज न किया जाए तो यह पूरी फसल को लगभग खत्म कर सकती है. कई बार उत्पादन 80 से 100% गिर जाता है.Aam ke bor se lekar fal tak par powdery mildew ka hamla, bachav ke liye turant kare ye upay

Aam ke bor se lekar fal tak par powdery mildew ka hamla, bachav ke liye turant kare ye upay

क्या है पाउडरी मिल्ड्यू रोग

सरकारी वेबसाइट ppqs.gov.in  के अनुसार, पाउडरी मिल्ड्यू एक फफूंद जनित बीमारी है. इसे सीधी भाषा में में “सफेद धूल रोग” भी कहा जाता है, क्योंकि इससे प्रभावित हिस्सों पर सफेद चूर्ण जैसा पाउडर दिखाई देता है. यह रोग मुख्य रूप से आम के फूलों, कोमल पत्तियों और छोटे फलों पर हमला करता है. जब पेड़ों पर बौर आता है, उसी समय यह बीमारी तेजी से फैलती है और फल बनने की प्रक्रिया को रोक देती है.

यह रोग हवा के जरिए फैलता है. फफूंद के बीजाणु वातावरण में फैले रहते हैं और अनुकूल मौसम मिलते ही पत्तियों व फूलों पर जम जाते हैं. हल्की ठंड और ज्यादा नमी वाला मौसम इस बीमारी के लिए सबसे अनुकूल होता है. फरवरी से मार्च के बीच जब तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है और सुबह-शाम नमी बनी रहती है, तब इसका खतरा ज्यादा बढ़ जाता है.

शुरुआती लक्षणों की केसे करे पहचान

इस बीमारी की शुरुआत आमतौर पर नई पत्तियों से होती है. पत्तियों पर हल्के भूरे या स्लेटी रंग के धब्बे दिखाई देने लगते हैं, जो धीरे-धीरे सफेद चूर्ण में बदल जाते हैं. फिर पतिया सिकुड़ने  लगती हैं और मुड़ जाती हैं. कुछ मामलों में पत्तियों का रंग जामुनी भी हो जाता है.

सबसे ज्यादा नुकसान बौर पर होता है. फूलों पर सफेद पाउडर जैसा परत जम जाती है, जिससे फूल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं. फल बनने की प्रक्रिया रुक जाती है. अगर छोटे फल बन भी जाएं तो वे गिर जाते हैं या ठीक से बड नहीं हो पाते. इससे बाग में पैदावार बहुत कम हो जाती है.Aam ke bor se lekar fal tak par powdery mildew ka hamla, bachav ke liye turant kare ye upay

क्यों बढ़ रहा है खतरा

आजकल मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है . कभी ठंडी तो कभी अचानक से तापमान बड रहा है . ऐसे बदलते मौसम में पाउडरी मिल्डयु का प्रकोप ज्यादा देखने को मिल रहा है. जिन बागों में पेड़ बहुत घने लगे होते हैं और हवा ठीक से नहीं पहुच पाती , वहां यह बीमारी और तेजी से फैलती है.

असंतुलित खाद का उपयोग भी एक कारण है. यदि नाइट्रोजन की मात्रा ज्यादा दे दी जाए तो पेड़ों में कोमल वृद्धि बढ़ती है, जो इस रोग के लिए आसान निशाना बन जाती है.

कैसे करें बचाव

इस बीमारी से बचाव  के लिए सबसे जरूरी है नियमित देख रेख करना है . बौर आने के समय किसानों को अपने बाग का बार-बार निरीक्षण करना चाहिए. जैसे ही पत्तियों या फूलों पर सफेद चूर्ण दिखाई दे, तुरंत कार्रवाई करें.

संक्रमित पत्तियों और बौर को तोड़कर नष्ट कर देना चाहिए ताकि रोग का फैलाव कम हो. बाग में साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरुरी है. गिरी हुई पत्तियों को हटाएं और पेड़ों के बीच उचित दूरी रखें, ताकि हवा का प्रवाह बना रहे.

खाद का संतुलित उपयोग करें. एनपीके का सही अनुपात पेड़ों को मजबूत बनाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. जैविक तरीके अपनाना भी फायदेमंद होता है. नीम आधारित घोल का छिड़काव भी शुरुआती समय में काफी असरदार साबित हो सकता है.

यदि रोग ज्यादा फैल जाए तो विशेषज्ञ की सलाह से उपयुक्त फफूंदनाशक का छिड़काव करना चाहिए. छिड़काव सुबह या शाम के समय करें, जब हवा कम हो और धूप तेज न हो. आमतौर पर 10 से 15 दिन के अंतराल पर दो-तीन बार छिड़काव करने से रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है.

समय पर सावधानी ही है सबसे बड़ा उपाय

पाउडरी मिल्ड्यू ऐसा रोग है जो शांति से पूरी मेहनत पर पानी फेर सकता है. फसल को बर्बाद होने से बचाने का सही इलाज यही है की समय पर सावधानी बरत ले . बागवानों को बौर निकलने के समय विशेष सतर्क रहना चाहिए. थोड़ी सी लापरवाही भी भारी नुकसान का कारण बन सकती है.

अगर किसान समय रहते पहचान कर लें और सही प्रबंधन अपनाएं, तो इस बीमारी से फसल को बचाया जा सकता है. स्वस्थ बाग, संतुलित पोषण और नियमित निगरानी ही अच्छी पैदावार की कुंजी है. आम की मिठास तभी बरकरार रहेगी, जब किसान रोगों से सजग रहकर अपने बागों की सही देखभाल करेंगे.Aam ke bor se lekar fal tak par powdery mildew ka hamla, bachav ke liye turant kare ye upay

Aam ke bor se lekar fal tak par powdery mildew ka hamla, bachav ke liye turant kare ye upay

administrator
Kheti Junction Administration Team is dedicated to providing reliable Agri News, tractor updates, agri machinery information, farming technologies, government schemes, market trends, crop cultivation knowledge, and agribusiness opportunities. The team works to connect farmers with the latest agricultural developments, modern equipment, and practical insights to support productivity, profitability, and sustainable growth across India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *