Today Weather Update : दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. पिछले दिनों आई आंधी और हल्की बारिश से मिली राहत अब खत्म होने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 24 मई से 29 मई तक दिल्ली, Punjab, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 24 से 27 मई के बीच गंभीर लू चलने की संभावना है और कई क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है. दिन के साथ-साथ रातें भी सामान्य से अधिक गर्म बनी रहेंगी, जिससे लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा.
दिल्ली में तेज हवाएं और हल्की बारिश
शनिवार को दिल्ली में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश के कारण लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है. आईएमडी के मुताबिक पूसा रोड पर हवा की रफ्तार 81 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि पालम में 56 किमी प्रति घंटा और प्रगति मैदान में 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं. तेज हवाओं की वजह से पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता भी काफी कम हो गई और केवल एक घंटे में विजिबिलिटी 3,500 मीटर से घटकर 1,500 मीटर तक पहुंच गई.Today Weather Update
कई इलाकों में दर्ज हुई बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई. रिज क्षेत्र में 0.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि पूसा इलाके में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई. हालांकि अन्य मौसम केंद्रों पर उल्लेखनीय बारिश नहीं हुई.Today Weather Update
ये भी देखें : कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली ज्वार की खेती की पूरी जानकारी
लोगों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और गर्म हवाओं से सावधान रहने की सलाह दी है. आईएमडी का अनुमान है कि 29 मई के आसपास मौसम में बदलाव हो सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है.Today Weather Update
