Madhya Pradesh Monsoon Update : MP में देरी से दस्तक देगा मानसून, 5 से 7 दिन लेट हो सकती है एंट्री, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

Madhya Pradesh Monsoon Update : MP में देरी से दस्तक देगा मानसून, 5 से 7 दिन लेट हो सकती है एंट्री, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

Madhya Pradesh Monsoon Update : मध्यप्रदेश में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को लिए बड़ी खबर है. इस वर्ष मध्यप्रदेश में मानसून अपने तय समय से 5 से 7 दिन की देरी से पहुंच सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, अब एमपी में मानसून की एंट्री 20 से 22 जून के बीच होने की संभावना है. हालांकि, मानसून भले ही लेट हो, लेकिन जून की शुरुआत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के साथ हो रही है, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है.

ओलावृष्टि व बारिश का रेड अलर्ट

जून के शुरुआती चार दिनों तक पूरे मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने धार और खरगोन जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन दोनों जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की आशंका जताई गई है.

9 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम केंद्र भोपाल ने प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसमें झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में तेज आंधी चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की संभावना जताई गई है. Madhya Pradesh Monsoon Update

42 से नीचे आया पारा

आंधी-बारिश के इस दौर के चलते मध्यप्रदेश में दिन का तापमान तेजी से गिर गया है. प्रदेश में अधिकतम तापमान अब 42 डिग्री से नीचे आ गया है. पिछले दिनों शाजापुर में सबसे ज्यादा 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया था. वहीं हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान महज 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. Madhya Pradesh Monsoon Update

कब होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री अब 20 से 22 जून के बीच होने की संभावना है. पहले यह 7 से 10 दिन पहले एंट्री होने की थी. अब मानसून तय समय से करीब 5 से 7 दिन की देरी से पहुंचेगा. हालांकि, मानसून के आने में भले ही कम कुछ ही दिनों की समय बचा हो, लेकिन बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और ट्रफ लाइन के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी, जिससे तापमान नियंत्रित रहेगा. Madhya Pradesh Monsoon Update

नौतपा में नहीं तपा एमपी

इस बार मई के आखिरी हफ्ते में चलने वाला नौतपा भी बेअसर भी साबित हुआ. नौतपा के दौरान लगातार मौसम बदलता रहा और 31 मई को इसके आखिरी दिनों में भी कई इलाकों में बारिश हुई. इस वजह से लोगों को नौतपा की झुलसाने वाली लू और भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा. Madhya Pradesh Monsoon Update

मई के महीन में बदलता रहा मौसम

मई की महीना इस वर्ष मौसम के लिहाज से अजीब रहा है. एक तरफ जहां कुछ दिन तीखी धूप पड़ी, वहीं दूसरी तरफ ओले और बारिश का दौर भी चला. आंकड़ों के अनुसार, मई में होने वाली सामान्य बारिश के मुकाबले इस बार आधी इंच अधिक पानी बरसा है, जिससे गर्मी का प्रभाव थोड़ा कम रहा. Madhya Pradesh Monsoon Update

जून में कम बारिश की आशंका

मौसम विभाग की मानें तो मई में भले ही अतिरिक्त बारिश हुई हो और जून की भी शुरुआत बारिश से हो रही हो, लेकिन पूरे जून महीने में औसत से कम बारिश होने की आशंका है. मानसून के 5 से 7 दिन लेट होने और जून में कम पानी गिरने की संभावना ने अब किसानों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे खरीफ फसलों की बोनी पर प्रभाव पड़ सकता है. Madhya Pradesh Monsoon Update

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *