Nayi Gramin Rojgar Yojana 2026: ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और गांवों के विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने नई ग्रामीण रोजगार व्यवस्था के तहत 375 तरह के कामों को मंजूरी दी है। Nayi Gramin Rojgar Yojana 2026 के तहत रोजगार के साथ-साथ जल संरक्षण, खेती, ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं, आजीविका और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को हर साल 125 दिन के रोजगार की गारंटी देने का प्रावधान किया गया है।
Nayi Gramin Rojgar Yojana 2026 में 375 तरह के काम शामिल
Nayi Gramin Rojgar Yojana 2026 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में किए जाने वाले कामों की नई सूची तैयार की गई है। इन 375 कामों को चार प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें जल सुरक्षा, गांव की बुनियादी सुविधाएं, आजीविका से जुड़े काम और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव शामिल हैं। कुल 375 कामों में 128 काम जल सुरक्षा से जुड़े हैं। वहीं 111 काम गांव की बुनियादी सुविधाओं, 98 काम आजीविका और 38 काम बाढ़, जंगल की आग तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए रखे गए हैं।
किसानों और खेती से जुड़े कामों पर रहेगा जोर
Nayi Gramin Rojgar Yojana 2026 में खेती और कृषि से जुड़े क्षेत्रों को भी काफी महत्व दिया गया है। नई सूची में खेती और इससे संबंधित क्षेत्रों के 181 काम शामिल किए गए हैं। इनमें कुछ ऐसे काम भी हैं जिनका सीधा लाभ व्यक्तिगत लाभार्थियों को मिल सकता है। कृषि उपज की सफाई, ग्रेडिंग और पैकिंग के लिए सुविधाएं विकसित करने के साथ छोटी आटा मिल, मंडी से जुड़ी सुविधाएं, डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर, मशरूम उत्पादन के लिए शेड और मछली पालन से जुड़ी संरचनाओं का निर्माण भी कराया जा सकेगा।
पानी बचाने के लिए किए जाएंगे कई काम
Nayi Gramin Rojgar Yojana 2026 में जल संरक्षण को सबसे प्रमुख क्षेत्रों में शामिल किया गया है। गांवों में बारिश के पानी को संरक्षित करने और भूजल स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के काम किए जा सकेंगे। इसके तहत चेक डैम, रिचार्ज शाफ्ट, जलस्रोतों के सुधार और नहरों से जुड़े कार्य किए जा सकते हैं। जलभराव वाली जमीन को उपयोगी बनाने तथा बारिश के पानी को जमा करने के लिए भी काम कराए जा सकेंगे। किसानों के लिए ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई से जुड़ी सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इससे कम पानी में सिंचाई करने और कृषि क्षेत्र में पानी की बचत करने में मदद मिल सकती है।
गांवों में बढ़ेंगी स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं
Nayi Gramin Rojgar Yojana 2026 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए भी कई काम शामिल किए गए हैं। इनमें सोलर स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन और गंदे पानी के उपचार जैसी सुविधाओं का निर्माण शामिल है। इसके अलावा ग्रामीण पुस्तकालय, पशु चिकित्सा केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर जैसी सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी। सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कमरे और प्रयोगशालाओं के निर्माण का काम भी इस व्यवस्था का हिस्सा है।
प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए अलग श्रेणी
Nayi Gramin Rojgar Yojana 2026 में प्राकृतिक आपदाओं और खराब मौसम से बचाव के लिए अलग श्रेणी बनाई गई है। इसमें कुल 38 तरह के काम शामिल किए गए हैं। बाढ़ से बचाव के लिए राहत केंद्र बनाने, बांध और तटबंध मजबूत करने तथा बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी संरचनाएं तैयार करने जैसे काम किए जा सकेंगे। आपदा के बाद ग्रामीण सड़कों और सामुदायिक सुविधाओं की मरम्मत भी इस योजना के तहत की जा सकती है। जंगल की आग से बचाव के लिए जरूरी ग्रामीण स्तर की संरचनाओं को विकसित करने पर भी ध्यान दिया गया है।
महिलाओं और युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर
Nayi Gramin Rojgar Yojana 2026 में महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार और आजीविका से जुड़े कामों को भी शामिल किया गया है। स्वयं सहायता समूहों यानी SHG को मजबूत करने के लिए वर्कशेड और SHE Marts जैसी सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं। इसके साथ ही प्रशिक्षण और कौशल विकास केंद्र बनाने का प्रावधान भी किया गया है। इससे ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने और रोजगार के अवसर हासिल करने में मदद मिल सकती है।
ये भी देखे: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, मुफ्त मिलेंगे फलदार पौधे और प्याज-लहसुन के बीज
गांव की जरूरत के अनुसार तय होंगे काम
Nayi Gramin Rojgar Yojana 2026 में गांव की स्थानीय जरूरतों के अनुसार कामों का चयन किया जाएगा। इसके लिए विकसित ग्राम पंचायत योजनाएं तैयार की जाएंगी। इन योजनाओं को ग्राम सभा की मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा। इस व्यवस्था से गांव के लोगों को अपने क्षेत्र की प्राथमिक जरूरतों के अनुसार विकास कार्य चुनने में भागीदारी मिल सकती है। किसी गांव में पानी की समस्या होने पर जल संरक्षण के कामों को प्राथमिकता दी जा सकती है, जबकि दूसरे गांव में कृषि, सड़क या अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े काम किए जा सकते हैं।
हर ग्रामीण परिवार को 125 दिन रोजगार की गारंटी
Nayi Gramin Rojgar Yojana 2026 के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को हर साल 125 दिन के रोजगार की गारंटी देने का प्रावधान किया गया है। नई व्यवस्था में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ गांवों में लंबे समय तक उपयोगी रहने वाली परिसंपत्तियां विकसित करने पर भी जोर दिया गया है। नई व्यवस्था में अधिकांश राज्यों के लिए केंद्र और राज्य के बीच खर्च का अनुपात 60:40 रखा गया है। केंद्र सरकार राज्यों के लिए निर्धारित राशि का मानक तय करेगी। निर्धारित राशि से अधिक खर्च होने पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ राज्यों पर आने का प्रावधान है।
योजना को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल
नई व्यवस्था को लेकर विपक्ष की ओर से भी कई सवाल उठाए गए हैं। विपक्ष ने योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने, फंडिंग के नए नियमों और राज्यों के लिए राशि निर्धारित करने की व्यवस्था पर चिंता जताई है। इसके अलावा खेती के व्यस्त मौसम में रोजगार से जुड़े कामों को रोकने के प्रावधान को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
नए नियमों के तहत राज्य खेती के सबसे व्यस्त समय में एक साल में अधिकतम 60 दिनों तक इन कामों को रोक सकते हैं। सरकार का कहना है कि Nayi Gramin Rojgar Yojana 2026 का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार देने के साथ-साथ गांवों में पानी, खेती, आजीविका और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा स्थायी ढांचा तैयार करना है।

1 Comment