सेम की खेती से बढ़ेगी आमदनी, सही तकनीक अपनाकर किसान कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा Sam ki kheti se badegi aamdhani

सेम की खेती से बढ़ेगी आमदनी, सही तकनीक अपनाकर किसान कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा Sam ki kheti se badegi aamdhani

सेम में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि यह सेहत के लिए भी अधिक फायदेमंद मानी जाती है. खास बात यह है कि सेम मिट्टी में नाइट्रोजन स्थिर करने की क्षमता पैदा करती है, जिससे जमीन की उर्वरता भी बढ़ती रहती है |

 भारत सब्जी उत्पादन में दुनिया के अग्रणी देशों में से है और इसी में सेम की खेती भी किसानों के लिए तेजी से लोकप्रिय बनती जा रही है. सेम एक ऐसी फसल है जिसे सब्जी और दलहन दोनों रूप में देखा जाता है. इसकी फलियां स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती हैं. बाजार में इसकी मांग सालभर बनी रहती है, इसलिए किसान कम समय में अच्छी आमदनी कमा रहे हैं.Sam ki kheti se badegi aamdhani

Sam ki kheti se badegi aamdhani

सेम की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु और मिट्टी

खेत की तैयारी और बुवाई का तरीका

बुवाई से पहले खेत की दो से तीन बार अच्छी तरह जुताई करनी लेनी चाहिए और पाटा लगाकर मिट्टी भुरभुरी बना लेनी चाहिए. अगर खेत में नमी कम हो तो हलकी पिवल कर लें, ताकि बीजों का अंकुरण अच्छा हो सके.

सेम की बुवाई आमतौर पर जुलाई-अगस्त में की जाती है. इसे मेड़ों या क्यारियों में बोना बेहतर माना जाता है. लता वाली किस्मों के लिए कतार से कतार की दूरी लगभग 90 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 60 से 75 सेंटीमीटर रख लेनी चाहिए.Sam ki kheti se badegi aamdhani

खाद और उर्वरक का सही इस्तेमाल

अच्छी पैदावार के लिए 10 से 12 टन सड़ी गोबर खाद का प्रति हेक्टेयर खेत में मिलाना फायदेमंद रहता है. इसके अलावा 20-25 किलो नाइट्रोजन, 40-45 किलो फास्फोरस और 40-50 किलो पोटाश प्रति हेक्टेयर की जरूरत होती है. नाइट्रोजन की आधी मात्रा बुवाई के समय और बाकी आधी 30-35 दिन बाद देनी चाहिए.

प्रमुख किस्में और पैदावार

पूसा सेम-2 और पूसा सेम-3 जैसी किस्में कि अच्छी पैदावार होती हैं. काशी हरितमा किस्म भी लोकप्रिय है, जिसकी उपज 300 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से अधिक हो सकती है. सही देखभाल और उन्नत तकनीक अपनाने से किसान बेहतर उत्पादन पा सकते हैं.Sam ki kheti se badegi aamdhani

रोग और बचाव

Sam ki kheti se badegi aamdhani
Sam ki kheti se badegi aamdhani

सिंचाई और खरपतवार नियंत्रण

बरसात के मौसम में ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ती है , लेकिन फूल और फली बनने के समय खेत में नमी बनी रहनी चाहिए. सूखे की स्थिति में हल्की सिंचाई करें.

सेम का आर्थिक महत्व

सैम कि अच्छी पैदावार होती है ,इसलिए सैम की फलियां बाजार में अच्छी कीमत पर बिकती हैं. इसकी दाल और हरी फलियां दोनों की मांग रहती है. कम अवधि की फसल होने के कारण किसान जल्दी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं.Sam ki kheti se badegi aamdhani

administrator
Kheti Junction Administration Team is dedicated to providing reliable Agri News, tractor updates, agri machinery information, farming technologies, government schemes, market trends, crop cultivation knowledge, and agribusiness opportunities. The team works to connect farmers with the latest agricultural developments, modern equipment, and practical insights to support productivity, profitability, and sustainable growth across India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *