अब गर्मी में भी भैंस देगी भरपूर दूध नमक, खली-चोकर का समझ लो गणित Ab garmi me bhi bhais degi bharpur dudh namak , khali-chokar ka samjh lo ganit

अब गर्मी में भी भैंस देगी भरपूर दूध नमक, खली-चोकर का समझ लो गणित Ab garmi me bhi bhais degi bharpur dudh namak , khali-chokar ka samjh lo ganit

गर्मियों के मौसम में भैंसों का दूध उत्पादन 10-15% तक कम हो जाता है. ऐसे में आहार में 1% नमक मिलाना, खली-चोकर का संतुलित मिश्रण देना और पर्याप्त साफ पानी उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है. सही देखभाल से हीट स्ट्रेस से बचाव होता है और दूध की मात्रा में सुधार देखा जा सकता है.

garmi me bhi bhais degi bharpur dudh namak , khali-chokar ka samjh lo ganit

1% नमक क्यों है जरूरी?

पशु चिकित्सक कुंवर घनश्याम (KVK Noida) के मुताबिक , गर्मी में भैंस के शरीर से पसीने और सांस के जरिए खनिज लवण (मिनरल) की कमी हो जाती है. इसे पूरा करने के लिए आहार में करीब 1% नमक मिलाना फायदेमंद माना जाता है. आसान भाषा में समझें तो अगर आप 10 किलो चारा दे रहे हैं, तो उसमें लगभग 100 ग्राम नमक मिलाया जा सकता है . इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बना रहता है, भूख बेहतर लगती है और दूध उत्पादन पर सीधा असर पड़ता है.garmi me bhi bhais degi bharpur dudh namak , khali-chokar ka samjh lo ganit

खली-चोकर मिलाकर दें संतुलित आहार

गर्मी में भैंस को भारी और ज्यादा गरम तासीर वाल आहार नुकसान दे सकता है . बेहतर होगा कि आप खली और चोकर मिलाकर संतुलित दाना तैयार करें.

  • सरसों या मूंगफली की खली ताकत और प्रोटीन देती है.
  • गेहूं का चोकर पाचन को ठीक रखता है.

दोनों को मिलाकर देने से भैंस को जरूरी पोषण मिलता है और दूध की मात्रा में गिरावट कम होती है. इसके साथ हरा चारा (जैसे नेपियर घास या बरसीम) भी जरूर शामिल करें, ताकि शरीर को ठंडक मिलती रहे.

आवश्यकतानुसार पानी देना सबसे अहम

  • दिन में 3-4 बार पानी पिलाएं.
  • पानी के बर्तन को छाया में रखें.
  • अगर संभव हो तो भैंस को नहलाएं या तालाब में बैठने दें.

हीट स्ट्रेस के संकेत पहचानें

  • तेज सांस लेना
  • सुस्ती या कमजोरी या भूख कम लगना
  • दूध में अचानक कमी

ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत पशु चिकित्सक से सलाह लें.

पशुशाला में रखें ठंडक

garmi me bhi bhais degi bharpur dudh namak , khali-chokar ka samjh lo ganit

administrator
Kheti Junction Administration Team is dedicated to providing reliable Agri News, tractor updates, agri machinery information, farming technologies, government schemes, market trends, crop cultivation knowledge, and agribusiness opportunities. The team works to connect farmers with the latest agricultural developments, modern equipment, and practical insights to support productivity, profitability, and sustainable growth across India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *