4 से 9 फीट तक उपलब्ध हेवी-ड्यूटी रोटावेटर, तिरंगे से प्रेरित लिमिटेड एडिशन भी पेश
Mahindra Ne Lounch kiya Naya Rotavator: देश की अग्रणी ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने किसानों के लिए नए आकर्षक लुक और बेहतर मास्ट डिजाइन के साथ रोटावेटर की नई श्रृंखला लॉन्च की है। कंपनी के अनुसार यह नई रोटावेटर रेंज आधुनिक तकनीक, मजबूत संरचना और बेहतर टिकाऊपन के साथ विकसित की गई है, जिससे किसानों को खेत की जुताई और भूमि तैयार करने में अधिक सुविधा और बेहतर प्रदर्शन मिल सकेगा।

कंपनी ने बताया कि यह नई रोटावेटर सीरीज किसानों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। इसमें बेहतर संरचनात्मक मजबूती के साथ आकर्षक डिजाइन भी दिया गया है, जिससे यह न केवल खेतों में प्रभावी कार्य करती है बल्कि देखने में भी आधुनिक और आकर्षक लगती है। महिंद्रा की यह नई रोटावेटर श्रृंखला हेवी-ड्यूटी श्रेणी के अंतर्गत महावेटर और महावेटर एचडी मॉडल में उपलब्ध होगी, जिसकी चौड़ाई 4 से 9 फीट तक रखी गई है।Mahindra Ne Lounch kiya Naya Rotavator
किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया विकास
कंपनी के अनुसार इस नई रोटावेटर श्रृंखला को विस्तृत बाजार विश्लेषण और किसानों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर विकसित किया गया है। इसमें मजबूत संरचना और बेहतर टिकाऊपन दिया गया है, जिससे यह कठिन कृषि परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर सके। यह मशीन भारी जुताई कार्यों को आसानी से करने में सक्षम है और खेत की मिट्टी को अच्छी तरह से भुरभुरा बनाकर बुवाई के लिए तैयार करती है। नई रोटावेटर सीरीज का चौड़ा मास्ट डिजाइन मशीन को अधिक स्थिरता प्रदान करता है। इससे खेतों में संचालन अधिक संतुलित और सुरक्षित रहता है। भारत में कई जगहों पर खेतों की सतह असमान और कठोर होती है, ऐसे में यह रोटावेटर लंबे समय तक विश्वसनीय प्रदर्शन देने में सक्षम है।Mahindra Ne Lounch kiya Naya Rotavator
नई रोटावेटर सीरीज पर कंपनी की प्रतिक्रिया
महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिजनेस की उपाध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय परिचालन प्रमुख अनुषा कोथंदरामन (Anusha Kothandaraman) ने कहा कि कृषि उत्पादकता बढ़ाने में कृषि मशीनीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है और खेतों को कुशलतापूर्वक तैयार करने में रोटावेटर एक अहम कृषि उपकरण है। उन्होंने कहा कि महिंद्रा द्वारा डिजाइन किए गए नए रोटावेटर किसानों को बेहतर प्रदर्शन देने के साथ-साथ उनके कृषि उपकरणों के प्रति स्वामित्व की भावना को भी मजबूत करते हैं। शुरुआती चरण में ये रोटावेटर 4 से 9 फीट की श्रेणी में उपलब्ध होंगे और कंपनी के व्यापक डीलर नेटवर्क के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से किसानों तक पहुंचाए जाएंगे।Mahindra Ne Lounch kiya Naya Rotavator
तिरंगे से प्रेरित लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च
कंपनी ने देश की भावना को सम्मान देने के उद्देश्य से तिरंगे से प्रेरित रंगों में रोटावेटर का सीमित संस्करण भी पेश किया है। मेटैलिक ऑरेंज, एवरेस्ट व्हाइट और मेटैलिक ग्रीन रंगों में उपलब्ध यह लिमिटेड एडिशन महिंद्रा के लोकप्रिय वेरिएंट महावेटर एचडी, सुपरवेटर और गायरोवेटर ZLX+ में उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि यह संस्करण भारत के कृषि समुदाय की शक्ति और दृढ़ता को समर्पित है।Mahindra Ne Lounch kiya Naya Rotavator
इंटेलिजेंट रोटावेटर तकनीक भी उपलब्ध
महिंद्रा ‘तेज-ई’ ब्रांड के तहत एक पेटेंटेड इनोवेशन ‘इंटेलिजेंट रोटावेटर’ भी प्रदान करता है। यह रोटावेटर ब्लूटूथ तकनीक से लैस है और खेत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को मोबाइल एप्लिकेशन पर भेज सकता है। इस तकनीक के माध्यम से किसान मशीन के प्रदर्शन और खेत की स्थिति से जुड़ी जानकारी रियल टाइम में प्राप्त कर सकते हैं, जिससे सटीक खेती को बढ़ावा मिलता है।Mahindra Ne Lounch kiya Naya Rotavator
देश में ही होता है निर्माण
महिंद्रा देश के सबसे बड़े रोटावेटर निर्माताओं में से एक है और कंपनी के रोटावेटर विश्व स्तरीय मानकों के अनुसार डिजाइन और परीक्षण किए जाते हैं। भारत में इनका निर्माण पंजाब के नाभा और तेलंगाना के जहीराबाद में स्थित विनिर्माण इकाइयों में किया जाता है।Mahindra Ne Lounch kiya Naya Rotavator

और जाने –
जानें, स्मार्ट सीडर की खासियत और कीमत,ये किसानो का बचाएगा समय
वैश्विक स्तर पर मजबूत उपस्थिति
1945 में स्थापित महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) आज 100 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है और इसके साथ करीब 3.24 लाख कर्मचारी जुड़े हुए हैं। कृषि उपकरण, उपयोगिता वाहन, सूचना प्रौद्योगिकी और वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों में कंपनी की मजबूत पकड़ है। मात्रा के हिसाब से महिंद्रा दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी भी मानी जाती है। वहीं कृषि मशीनरी के क्षेत्र में भी महिंद्रा की मजबूत उपस्थिति है और कंपनी किसानों की जरूरतों के अनुसार ट्रैक्टर संचालित मशीनों की व्यापक श्रृंखला उपलब्ध कराती है। मध्य प्रदेश के पीथमपुर में स्थापित कंपनी की समर्पित कृषि मशीनरी निर्माण इकाई में आधुनिक तकनीक से कई नए उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। यहां हर साल लगभग 1,200 कंबाइन हार्वेस्टर और 3,300 राइस ट्रांसप्लांटर का उत्पादन किया जा सकता है।Mahindra Ne Lounch kiya Naya Rotavator
खेती जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों प्रीत ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।Mahindra Ne Lounch kiya Naya Rotavator
