मंत्रिपरिषद की बैठक में बड़ा फैसला, किसानों को MSP के ऊपर मिलेगा अतिरिक्त लाभ
Gehu Kharid Par Milega 40Ruypay Prati Qwintal Bonus: किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीद पर 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने का फैसला लिया गया है। यह बोनस किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर दिया जाएगा, जिससे उनकी आय में सीधा इजाफा होगा।

एमएसपी (MSP) के साथ कितना मिलेगा फायदा
सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का एमएसपी (MSP) लगभग 2275 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। ऐसे में 40 रुपए बोनस जोड़ने पर किसानों को कुल मिलाकर करीब 2315 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान मिल सकता है। Gehu Kharid Par Milega 40Ruypay Prati Qwintal Bonus
किसानों को सीधा फायदा कैसे होगा
- प्रति क्विंटल 40 रुपए की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।
- 100 क्विंटल गेहूं बेचने पर 4000 रुपए का अतिरिक्त लाभ होगा।
- बड़े किसानों के लिए यह लाभ और ज्यादा बढ़ जाएगा।
- इस फैसले से किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिलेगा और उन्हें बाजार में मजबूरी में कम कीमत पर गेहूं बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Gehu Kharid Par Milega 40Ruypay Prati Qwintal Bonus
क्यों लिया गया यह फैसला
सरकार का मानना है कि बोनस देने से किसानों को उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ेगी। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, इनपुट लागत (बीज, खाद, डीजल) बढ़ने के बीच यह बोनस किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।
रीवा की पनवार माइक्रो सिंचाई परियोजना को मंजूरी
मंत्रिपरिषद ने किसानों को सिंचाई सुविधा देने के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है।
- परियोजना लागत: 228 करोड़ 42 लाख रुपए
- सिंचाई क्षेत्र: 7350 हेक्टेयर
- लाभान्वित क्षेत्र: रीवा जिले की जवा और त्योंथर तहसील के 37 गांव
इस परियोजना के लागू होने से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और पानी की बचत भी संभव होगी। Gehu Kharid Par Milega 40Ruypay Prati Qwintal Bonus
पशुपालन विभाग का नाम बदला
बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सरकार ने पशुपालन विभाग का नाम बदलने की स्वीकृति दे दी है। अब इस विभाग का नाम गौपालन एवं पशुपालन विभाग होगा। इसी तरह संचालनालय का नाम भी बदलकर संचालनालय, गौपालन एवं पशुपालन किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य पशुपालन और विशेष रूप से गौपालन को बढ़ावा देना है, जिससे किसानों की आय के अतिरिक्त स्रोत मजबूत हो सकें। Gehu Kharid Par Milega 40Ruypay Prati Qwintal Bonus
और जाने-
महाराष्ट्र में आम और काजू की फसल 70% तक बर्बाद, CM ने आर्थिक मदद देने का किया ऐलान
किसानों की आमदनी बढ़ाने वाला कदम
गेहूं पर 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस का फैसला सीधे तौर पर किसानों की आमदनी बढ़ाने वाला कदम है। एमएसपी (MSP) के साथ बोनस मिलने से किसानों को बेहतर दाम मिलेगा और वे आर्थिक रूप से अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। साथ ही, सिंचाई परियोजना और पशुपालन क्षेत्र में किए गए बदलाव यह संकेत देते हैं कि सरकार खेती के साथ-साथ सिंचाई और पशुपालन को भी मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। Gehu Kharid Par Milega 40Ruypay Prati Qwintal Bonus

मंत्रिपरिषद के ये फैसले किसानों के हित में
कुल मिलाकर मंत्रिपरिषद के ये फैसले किसानों के हित में माने जा रहे हैं। खासतौर पर गेहूं पर मिलने वाला बोनस किसानों के लिए बड़ी राहत है, जो बढ़ती लागत के बीच उनकी आय बढ़ाने में सहायता करेगा। अगर किसान इस मौके का फायदा उठाकर सरकारी खरीद केंद्रों पर अपनी उपज बेचते हैं, तो उन्हें एमएसपी (MSP) के साथ अतिरिक्त बोनस का पूरा लाभ मिल सकता है, जिससे उनकी कुल कमाई में अच्छा इजाफा होगा। Gehu Kharid Par Milega 40Ruypay Prati Qwintal Bonus
खेती जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। Gehu Kharid Par Milega 40Ruypay Prati Qwintal Bonus
