Today weather: कोटा में बादलों की तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई थी। तथा विभाग ने राजस्थान के 2 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 2 घंटे में इन दोनों जिलों में मेघगर्जन संग बारिश का अनुमान है।

विभाग ने आज गुरुवार 28 अगस्त के लिए राजस्थान के 2 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के जयपुर और अजमेर जिलों के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन संग हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली का भी अनुमान जताया गया है। इस दौरान 20-30 KMPH की गति से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। Aaj Ka Mousam
कोटा में बादलों की तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और कुछ देर बाद तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आंधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई थी। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि तेज हवाओं और मेघगर्जन के कारण लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।
3 घंटे के लिए 14 जिलों में येलो अलर्ट
IMD ने अगले 3 घंटे के लिए राजस्थान के 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, कोटा, अलवर, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, अजमेर, चूरू, टोंक, बूंदी और चित्तौड़गढ़ जिले शामिल हैं। इन जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर 20-30 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। Aaj Ka Mousam
5 अप्रैल तक होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च से 4 अप्रैल तक जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। वहीं 5 अप्रैल को भी जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।
आज डबल अलर्ट
मौसम विभाग ने आज टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, करौली, झुंझुनूं और बूंदी जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, बारिश, आंधी और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। वहीं अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सिरोही, उदयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, फलोदी, श्रीगंगानगर और पाली जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाएं और वज्रपात के साथ कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। Aaj Ka Mousam
बाड़मेर और बांसवाड़ा से भी ज्यादा तप रहा था कोटा
राजस्थान में बाड़मेर और बांसवाड़ा जिलों से भी ज्यादा कोटा शहर इन दिनों गर्मी से तप रहा था। बीते तीन दिनों से कोटा राज्य का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। शनिवार को कोटा का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मार्च के अंतिम दिनों में ही तापमान के इस स्तर तक पहुंचने से आने वाले समय में भीषण गर्मी के संकेत मिल रहे हैं। कोटा के बाद चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री, अलवर में 37.2 डिग्री, बाड़मेर में 37.0 डिग्री, जैसलमेर में 35.8 डिग्री और श्रीगंगानगर में 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। Aaj Ka Mousam
और जाने-
15 राज्यों में बारिश और तूफान से बिगड़ेगा मौसम, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
राजस्थान में तापमान बढ़ते हुए 39 डिग्री के पार जा पहुंचा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से आज 5 जिलों में ऑरेंज और 21 में येलो अलर्ट जारी है। इसके चलते तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। अप्रेल के पहले सप्ताह में भी बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ जारी रहने का अनुमान है। Aaj Ka Mousam
हालांकि रविवार को इस सिस्टम का असर कमजोर रहा। बीकानेर संभाग में दिनभर मौसम शुष्क बना रहा और धूप खिली रही। जालोर, सिरोही और पाली में हल्के बादल जरूर नजर आए, लेकिन जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग में आसमान पूरी तरह साफ रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वातावरण में नमी की कमी के कारण प्रभाव कम देखने को मिला। तापमान की बात करें तो रविवार को कोटा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू में 37.6, पिलानी और अलवर में 37.2, बाड़मेर में 37, सीकर में 36, जैसलमेर में 35.8, जोधपुर में 35.3, श्रीगंगानगर में 34.5 और बीकानेर में 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार आज अलवर, डीग, झुंझुनू, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड व सीकर में 40 से 50 किमी रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और इसके साथ ही यहां ओलावृष्टि का भी ओरेंज अलर्ट है। वहीं वहीं अजमेर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालवाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलौदी और श्रीगंगानगर में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam

ऐसी और भो मौसम और खेती की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट खेती जंक्शन से जुड़े रहे ….
