Rajasthan Me Kal Kesa Rhega Mousam,राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम , 48 गंटो में राजस्थान में बारिश को लेकर इन जिलो में अलर्ट जारी

Rajasthan Me Kal Kesa Rhega Mousam,राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम , 48 गंटो में राजस्थान में बारिश को लेकर इन जिलो में अलर्ट जारी

राजस्थान का मौसम : मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के 25 जिलों में आंधी-बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है।

Rajasthan Me Kal Kesa Rhega Mousam

Rajasthan Me Kal Kesa Rhega Mousam:  राजस्थान में फिलहाल झमाझम बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यहां मौसम में उलटफेर जारी है। IMD ने आज 4 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं 21 जिलों में आंधी-बारिश येलो अलर्ट है। राजस्थान में रविवार को इस वेदर सिस्टम का प्रभाव कमजोर रहा। जिसके कारण बीकानेर संभाग में मौसम शुष्क देखने को मिला। हालांकि कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही भी हुई। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे गर्म जिले कोटा और चित्तौड़गढ़ रहे, यहां का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान के किन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय परिसंचरण का संयुक्त प्रभाव बना हुआ है। जिसके असर से आज राज्य में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही तेज झोंकेदार हवा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अलर्ट है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में सीकर, अलवर, भरतपुर और झुंझुनूं शामिल हैं। वहीं जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर,अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, जयपुर, करौली, दौसा, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ में येलो अलर्ट है। Rajasthan Me Kal Kesa Rhega Mousam

राजस्थान में अभी जारी रहेगा बारिश का दौर

राजस्थान में 31 मार्च को भी आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। जिसके बाद 1 अप्रैल को इस वेदर सिस्टम का प्रभाव खत्म हो जाएगा। जिसके बाद फिर से राज्य में शुष्क मौसम बने रहने के आसार हैं। 31 मार्च को जैसलमेर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर को छोड़कर शेष सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में मौसम साफ बना रह सकता है। 2 अप्रैल को भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिसके बाद 3 और 4 अप्रैल को फिर से आंधी-बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। राजस्थान में 30 मार्च से नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा. कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है. 31 मार्च को उत्तरी-उत्तर पूर्वी जिलों में हल्की बारिश, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सा शुष्क रहेगा. Rajasthan Me Kal Kesa Rhega Mousam

राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने शनिवार 30 मार्च से प्रदेश में नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने की चेतावनी जारी की है. इस सिस्टम का असर पूरे राजस्थान पर पड़ेगा और अगले कुछ दिनों तक मौसम प्रभावित रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय परिसंचरण के संयुक्त प्रभाव से राज्य के अधिकांश जिलों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने और झोंकेदार तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.  Rajasthan Me Kal Kesa Rhega Mousam

कल कई हिस्सों में बारिश की संभावना

31 मार्च को राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. 1 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. Rajasthan Me Kal Kesa Rhega Mousam

और जाने-

कोटा में बदलो की गडगडाहट के साथ झमाजम बारिश ,आज राजस्थान में गिरेंगे ओले ,डबल अलर्ट जारी

बीकानेर में हल्की बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटों में बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि शेष संभागों में मौसम शुष्क रहा. सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा और चित्तौड़गढ़ में 38.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों और दोपहिया वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. Rajasthan Me Kal Kesa Rhega Mousam

मुख्य जिलों का तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 34.3 डिग्री, वनस्थली में 36.7 डिग्री, अलवर में 34.5 डिग्री, जयपुर में 34.9 डिग्री, पिलानी में 34.7 डिग्री, सीकर में 34.0 डिग्री, कोटा में 38.4 डिग्री, चित्तौडगढ में 38.4 डिग्री, बाड़मेर में 37.1 डिग्री, जैसलमेर में 37,0 डिग्री, जोधपुर में 36.0 डिग्री, फलोदी में 36.4 डिग्री, बीकानेर में 36.2 डिग्री, चूरू में 36.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 35.4 डिग्री, नागौर में 33.9 डिग्री, डूंगरपुर में 31.2 डिग्री, जालौर में 34.5 डिग्री, सिरोही में 30.6 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 35.0 डिग्री, करौली में 35.1 डिग्री, दौसा में 35.4 डिग्री और झुंझुनूं में 34.3 डिग्री सेल्सियस अकतम दर्ज किया गया. Rajasthan Me Kal Kesa Rhega Mousam

Rajasthan Me Kal Kesa Rhega Mousam

ऐसी और भी मौसम और खेती की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट खेती जंक्शन से जुड़े रहे…..

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *