बारिश से बर्बाद रबी फसलों का मुआवजा देने की घोषणा, 32 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मिलेगी राशि Barish se barbad rabee faslo ka muavza dene ki ghoshna , 32 hazar rupye prati hekteyar milegi rashi

बारिश से बर्बाद रबी फसलों का मुआवजा देने की घोषणा, 32 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मिलेगी राशि Barish se barbad rabee faslo ka muavza dene ki ghoshna , 32 hazar rupye prati hekteyar milegi rashi


राज्य के कृषि मंत्री ने कहा कि जिन-जिन जिलों में वर्षा और बर्फ बारी की घटनाएं सामने आई हैं, वहां तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि कई जिलों में सर्वे कार्य लगभग पूरा हो गया है. किसानो को नुकसान की स्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और राज्य सरकार मुआवजा जारी करेगी.

मध्य प्रदेश में बीते दो सप्ताह से मौसम खराब चल रहा है. जनवरी के आखिरी सप्ताह में बारिश और ओलावृष्टि से रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है. इसके बाद भी रुक रुककर बूंदाबांद से फसलें खराब हुई हैं. इंदौर, भोपाल, रतलाम, चंबल संभाग समेत राज्य के कई हिस्सों में गेहूं, चना, सरसों समेत अन्य फसलें खराब हुई हैं इससे मुंग , उड़द और सूरजमुखी की फसलो की बुवाई में देरी हुई है. किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने राशि तय कर दी है.सरकार ने कहा है कि 32 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का भुगतान किसानों को किया जाएगा. बता दें कि बजट में मध्य प्रदेश सरकार ने राहत पैकेज के लिए मोटी रकम तय की है.Barish se barbad rabee faslo ka muavza dene ki ghoshna , 32 hazar rupye prati hekteyar milegi rashi

Barish se barbad rabee faslo ka muavza dene ki ghoshna

20 दिनों से खराब मौसम से रबी फसलों को भारी नुकसान

मध्यप्रदेश में बीते करीब 20 दिनों से मौसम खराब चल रहा है और इससे फसलों को नुकसान हो रहा है. रतलाम जिले के कई क्षेत्रों में बीते मंगलवार रात 11 बजे के बाद कई स्थानों पर बेमौसम बारिश हुई. रुक-रुक कर पूरी रात जारी रही बारिश से जिससे गेहूं, चने की फसलो को नुकसान हुआ है. जबकि कई हिस्सों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई. भोपाल के आसपास सीहोर, रायसेन और विदिशा में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे. इसके अलावा ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और आसपास के जिलों में भी किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा. खराब मौसम से गेहूं, चना, सरसों और मसूर जैसी रबी की फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं. जिन फसलों की कटाई का समय नजदीक था, वे खेतों में ही गिर गईं या पूरी तरह खराब हो गईं.Barish se barbad rabee faslo ka muavza dene ki ghoshna , 32 hazar rupye prati hekteyar milegi rashi

बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राशि देंगे- कृषि मंत्री

मध्य प्रदेश सरकार के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और हर परिस्थिति में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है. हाल ही में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के नुकसान की राहत राशि देने का ऐलान किया गया है. किसानों को राशि वितरण जल्द शुरू किया जाएगा.

सरकार ने की फसल नुकसान पर मुआवजा राशि तय

मध्य प्रदेश सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसानो को मुआवजा फसल नुकसान के स्तर के अनुसार दिया जाएगा. जिन किसानों की फसल पूरी तरह यानी 100% खराब हुई है, उन्हें प्रति हेक्टेयर 32 हजार रुपये की राहत राशि दी जाएगी. वहीं, जिन किसानों की फसल को 50 फीसदी तक नुकसान हुआ है, उन्हें 16 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर दिए जाएंगे. इसके अलावा जिन क्षेत्रों में करीब 25 फीसदी फसलों में नुकसान दर्ज किया गया है वहां के किसानों को 9,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता दी जाएगी. बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने बजट में पीएम फसल बीमा योजना के लिए 1299 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इस राशि से किसानों के मुआवजे की भरपाई भी की जाएगी.Barish se barbad rabee faslo ka muavza dene ki ghoshna , 32 hazar rupye prati hekteyar milegi rashi

Barish se barbad rabee faslo ka muavza dene ki ghoshna

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *