जर्सी गाय से ज्यादा दूध पाने के लिए संतुलित आहार देना बेहद जरूरी है. सिर्फ भूसा और चारा काफी नहीं होता. इसके साथ प्रोटीन, दाना, हरा चारा और मिनरल का सही मात्रा में देने से दूध की मात्रा ज्यादा बढती है. सही फीड मैनेजमेंट से गाय स्वस्थ रहती है जिससे पशुपालक की कमाई भी बढ़ती है.
गाय पालन आज सिर्फ परंपरा नहीं रही कमाई करने का भी मजबूत जरिया बन चुका है. खासकर जर्सी नस्ल की गायें, जो कम समय में ज्यादा दूध देने के लिए जानी जाती हैं. लेकिन कई पशुपालक एक बड़ी गलती कर रहे है वे सोचते हैं कि सिर्फ भूसा और चारा ही काफी है. हकीकत यह है कि अगर आहार संतुलित न हो, तो जर्सी गाय पूरी क्षमता से दूध नहीं दे पाती. सही खानपान से ही दूध की मात्रा और क्वालिटी दोनों बढ़ती हैं.jarsee gaay se jyada dudh chaiye to sirf bhusa nahi , ye poshtik aahar jarur de

प्रोटीन और दाने का सही संतुलन जरूरी
जर्सी गाय की सेहत पूरी तरह से उसके खाने पर निर्भर करती है. अगर प्रोटीन की कमी हो जाए तो दूध कम हो जाता है और गाय कमजोर दिखने लगती है. इसलिए दाने में प्रोटीन का सही मात्रा में होना जरूरी है. सरसों की खल्ली, सोयाबीन की खल्ली, सूरजमुखी की खल्ली और प्रोटीन वाली खल्ली बहुत फायदेमंद होती हैं. इसके साथ मक्का, बाजरा और गेहूं के टूटे दाने मिलाकर देना अच्छा रहता है. यह मिश्रण गाय को ताकत देता है और दूध बढ़ाने में मदद करता है. ध्यान रहे, ज्यादा दाना देना भी नुकसान कर सकता है. इससे गाय मोटी हो सकती है और पाचन खराब हो सकता है.
हरा चारा, भूसा और मिनरल भी उतने ही जरूरी
दाना देना ही सब कुछ नहीं है. जर्सी गाय को रोजाना हरा चारा और साफ भूसा देना भी बेहद जरूरी है. बरसीम, नेपियर घास, हरा मक्का और ज्वार जैसे चारे दूध की मात्रा बढ़ाते है और गुणवत्ता भी सुधारते हैं. चारे के कुल वजन का करीब 2% मिनरल मिक्सचर और 1% जरूर मिलाना चाहिए. इससे कैल्शियम और फॉस्फोरस की कमी नहीं होती. हड्डियां मजबूत रहती हैं और दूध देने की ताकत बनी रहती है. अगर गाय दूध नहीं दे रही है तो उसे कम मात्रा में दाना, थोड़ा भूसा और हरा चारा देना पर्याप्त होता है. लेकिन अगर गाय दूध दे रही है तो हर 1 लीटर दूध पर लगभग 400 ग्राम दाना देना चाहिए. इसके साथ 4-6 किलो भूसा और 25-30 किलो हरा चारा जरूरी है.

सर्दियों में रखें खास ध्यान
सर्दियों के मौसम में गाय की देखभाल और भी जरूरी हो जाती है. ठंड में गाय का शरीर ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है, इसलिए उसे पौष्टिक आहार देना जरूरी है. बासी या खराब खाना कभी न दें. इससे पाचन तंत्र खराब हो जाता है और दूध कम हो जाता है. ताजा और साफ आहार ही दें. गाय को तैलीय या मसालेदार चीजें बिल्कुल न खिलाएं. इससे पेट खराब हो सकता है और भूख कम लगती है. दाना हमेशा दिन में दो बार, तय समय पर दें. नियमित समय से खिलाने पर गाय की आदत बनी रहती है और पाचन सही रहता है:jarsee gaay se jyada dudh chaiye to sirf bhusa nahi , ye poshtik aahar jarur de
सही फीड मैनेजमेंट से होगा असली फायदा
जर्सी गाय का पालन सफलता का राज है- संतुलित आहार देना . समय पर देखभाल करना और साफ-सफाई का ध्यान रखना . पशुपालक सही मात्रा और सही गुणवत्ता का खाना दें, तो दूध की धार खुद-ब-खुद बढ़ने लगती है. याद रखिए, गाय जितनी स्वस्थ होगी, उतना ज्यादा दूध देगी. सही खानपान से जर्सी गाय बाल्टी भर-भर के दूध दे सकती है और आपकी कमाई भी बढ़ा सकती है.
