धान की खेती में रोपाई सबसे अधिक मेहनत और समय लेने वाला काम माना जाता है। हर साल खरीफ सीजन में मजदूरों की कमी और बढ़ती मजदूरी किसानों की सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसे में Paddy Transplanter Se Dhan Ki Ropai Kaise Kare यह सवाल तेजी से किसानों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन की मदद से किसान कम समय, कम लागत और बेहतर तरीके से धान की रोपाई कर रहे हैं।
Paddy Transplanter Se Dhan Ki Ropai Kaise Kare?
अगर आप जानना चाहते हैं कि Paddy Transplanter Se Dhan Ki Ropai Kaise Kare, तो सबसे पहले 12 से 15 दिन पुराने स्वस्थ धान के पौध तैयार करें। खेत में पर्याप्त पानी और कीचड़ होना चाहिए ताकि मशीन आसानी से चल सके। इसके बाद नर्सरी की ट्रे मशीन में लगाकर रोपाई शुरू की जाती है। मशीन पौधों को एक समान दूरी और सीधी कतारों में लगाती है, जिससे फसल का विकास बेहतर होता है।
बलौदा बाजार के किसान अपना रहे हैं नई तकनीक
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के विकासखंड पलारी के ग्राम सकरी (स) के प्रगतिशील किसान लेखराम साहू और बहोरन साहू अपने खेतों में पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से धान की रोपाई कर रहे हैं। दोनों किसान इस मशीन को आसपास के किसानों को भी कम किराए पर उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे अन्य किसान भी आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
2 से 3 घंटे में पूरी हो जाती है रोपाई
पहले एक एकड़ खेत में मजदूरों के माध्यम से धान की रोपाई करने में 2 से 3 दिन का समय लगता था। वहीं अब Paddy Transplanter Se Dhan Ki Ropai Kaise Kare इस तकनीक को अपनाने वाले किसान केवल 2 से 3 घंटे में एक एकड़ खेत की रोपाई पूरी कर रहे हैं। इससे समय की बड़ी बचत हो रही है।
लागत में होती है बड़ी बचत
पारंपरिक तरीके से धान की रोपाई कराने पर किसानों को लगभग 6,000 से 8,000 रुपये प्रति एकड़ तक मजदूरी खर्च करनी पड़ती थी। Paddy Transplanter Se Dhan Ki Ropai Kaise Kare लेकिन पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से यही काम लगभग 2,000 रुपये प्रति एकड़ में पूरा हो जाता है। इससे खेती की कुल लागत काफी कम हो जाती है और किसानों का मुनाफा बढ़ता है।
एक दिन में 6 से 8 एकड़ तक रोपाई
पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन की सबसे बड़ी खासियत इसकी तेज कार्य क्षमता है। यह मशीन एक दिन में लगभग 6 से 8 एकड़ तक धान की रोपाई कर सकती है। जो किसान Paddy Transplanter Se Dhan Ki Ropai Kaise Kare की जानकारी लेकर इस तकनीक को अपनाते हैं, वे कम समय में अधिक क्षेत्र की रोपाई कर पाते हैं।
बिहार के बागवानी किसानों को बड़ी राहत आम, लीची और अमरूद के बगीचों पर 75% तक सब्सिडी
सीधी कतारों में रोपाई से बढ़ता है उत्पादन
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मशीन से रोपाई करने पर पौधों के बीच उचित दूरी बनी रहती है। इससे पौधों को पर्याप्त धूप, हवा और पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही कीट और रोगों का खतरा भी कम हो जाता है। इस तकनीक से धान के उत्पादन में लगभग 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना रहती है।
मजदूरों की कमी का प्रभावी समाधान
खरीफ सीजन में मजदूरों की कमी किसानों के लिए बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसे समय में पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन किसानों के लिए सबसे उपयोगी विकल्प साबित हो रही है। यदि आप भी Paddy Transplanter Se Dhan Ki Ropai Kaise Kare के बारे में जानकारी लेकर इस मशीन का उपयोग करते हैं, तो कम मजदूरों में भी समय पर रोपाई पूरी कर सकते हैं।
सरकारी योजनाओं से मिल रहा है लाभ
कृषि विभाग किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। कई राज्यों में कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन पर सब्सिडी भी दी जा रही है। किसान अपने जिले के कृषि विभाग से संपर्क कर योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आधुनिक मशीनों का उपयोग खेती को आसान, किफायती और अधिक लाभदायक बना रहा है।
