Kese Bdhaye Pashuo Ka Dudh Utpadan , Pashupalak Jarur Kare Ye Kam, Jaane Expert Ki Puri Yojna कैसे बढ़ाये पशुओं का दूध उत्पादन, पशुपालक जरूर करें ये काम, जानें एक्सपर्ट की पूरी योजना

Kese Bdhaye Pashuo Ka Dudh Utpadan , Pashupalak Jarur Kare Ye Kam, Jaane Expert Ki Puri Yojna कैसे बढ़ाये पशुओं का दूध उत्पादन, पशुपालक जरूर करें ये काम, जानें एक्सपर्ट की पूरी योजना

Kese Bdhaye Pashuo Ka Dudh Utpadan

Kese Bdhaye Pashuo Ka Dudh Utpadan अक्सर गर्मी के मौसम में गाय-भैंस के दिए जाने वाले दूध की मात्रा कम हो जाती है। पशुपालक इस स्थिति में परेशान हो जाते हैं। इन स्थितियों से बचने के लिए और पशुओं का दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालक किसानों को कुछ उपाय अपनाने चाहिए, जिससे वे आसानी से अपने पशु के दुग्ध उत्पादन को बढ़ा सकते हैं। अक्सर ज्यादा गर्मी की वजह से दुधारू पशुओं में दूध देने की क्षमता में होने वाली कमी को देखा जाता है।  विशेषज्ञ डॉ. आयुषी पांडे के अनुसार, किसान अप्रैल के पहले सप्ताह तक मक्का, ज्वार, सूडान घास और सरगम जैसी फसलों की बुवाई कर दें, ताकि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक खेतों में पर्याप्त हरा चारा उपलब्ध हो.

Kese Bdhaye Pashuo Ka Dudh Utpadan

 मार्च के समाप्त होते ही अप्रैल की शुरुआत होती है और पशुपालक किसानों के लिए यह समय विशेष सावधानी और योजना का मांग करता है. अगर इस समय पशुपालन को वैज्ञानिक तरीके से नहीं संभाला गया, तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. पशु चिकित्सक कुंवर घनश्याम के अनुसार सही समय पर उचित योजना बनाकर पशुपालन को लाभदायक बनाया जा सकता है.

गर्मियों में क्यों घटता है दूध?

गाय का दूध गर्मियों में घटने का बड़ा कारण गाय के शरीर में पानी की मात्रा के घटते और बढ़ने रहना है। गर्मी के समय में गाय सर्दियों के अपेक्षाकृत अधिक पसीना बहाती है। हालांकि गाय में दूध घटने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे पोषण की कमी, दुधारू तंत्र में किसी प्रकार की अनुपयुक्तता आदि। लेकिन गर्मियों में गर्म जलवायु की वजह से गाय और भैंस के दूध उत्पादन की क्षमता में कमी देखने को मिलता है। Kese Bdhaye Pashuo Ka Dudh Utpadan

और जाने –

तापमान का प्रभाव और तैयारी की जरूरत

कुंवर घनश्याम के अनुसार , अप्रैल के पहले सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाती है. इस समय हरे चारे की कमी होने पर पशुओं का दूध उत्पादन घटने लगता है. इससे न केवल किसानों की आय पर असर पड़ता है, बल्कि पशुओं की सेहत भी प्रभावित होती है. इसलिए अप्रैल की शुरुआत में ही सतर्क रहना और तैयारी करना जरूरी हो जाता है.

समय पर बुवाई और चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने से इस समस्या से बचा जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि 28 मार्च को हुई बारिश से खेतों में नमी बनी हुई है, जो फसलों के विकास के लिए पर्याप्त हो सकती है, इसलिए अतिरिक्त सिंचाई की आवश्यकता कम हो जाएगी. Kese Bdhaye Pashuo Ka Dudh Utpadan

किन फसलों की करें बुवाई

हरे चारे की सही बुवाई से न केवल पशुओं का पोषण बेहतर होता है, बल्कि दूध की गुणवत्ता और उत्पादन भी बढ़ता है.  अप्रैल के पहले सप्ताह तक किसानों को मक्का, ज्वार, सूडान घास और सरगम जैसी फसलों की बुवाई कर देनी चाहिए. इससे अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक खेतों में पर्याप्त हरा चारा उपलब्ध होने लगता है. जब किसान का अपना चारा तैयार होता है, तो वे बाजार में चारे की कमी से होने वाले नुकसान से बच जाते हैं. Kese Bdhaye Pashuo Ka Dudh Utpadan

तैयार चारा मिलने से पशुओं का पोषण बेहतर होता है, जिससे उनकी सेहत सुधरती है और दूध का फैट व SNF (सॉलिड नॉन-फैट) स्तर भी बेहतर होता है. इससे पशुपालक को अधिक कीमत मिलती है और उनका मुनाफा बढ़ता है. Kese Bdhaye Pashuo Ka Dudh Utpadan

Kese Bdhaye Pashuo Ka Dudh Utpadan

पशुपालकों के लिए जरूरी सलाह

अप्रैल के पहले सप्ताह में अगर पशु हीट में आते हैं, तो उन्हें 50 से 100 ग्राम मिनरल मिक्सचर देना चाहिए. रीवा वेटरनरी कॉलेज की एक्सपर्ट डॉ. आयुषी पांडे के अनुसार, समय पर टीकाकरण कराना भी जरूरी है, ताकि पशु स्वस्थ रहें और उनकी प्रजनन क्षमता पर सकारात्मक असर पड़े. थोड़ी सी योजना और सही समय पर की गई तैयारी से पशुपालक गर्मी के मौसम में भी दूध उत्पादन बनाए रख सकते हैं और बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं. Kese Bdhaye Pashuo Ka Dudh Utpadan

अप्रैल में पशुपालन के लिए योजना और तैयारी ही सफलता की कुंजी है. सही समय पर हरे चारे की बुवाई, पशुओं का संतुलित आहार और टीकाकरण सुनिश्चित करने से किसान अपने पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रख सकते हैं और गर्मी के मौसम में भी मुनाफा कमा सकते हैं.

administrator
Kheti Junction Administration Team is dedicated to providing reliable Agri News, tractor updates, agri machinery information, farming technologies, government schemes, market trends, crop cultivation knowledge, and agribusiness opportunities. The team works to connect farmers with the latest agricultural developments, modern equipment, and practical insights to support productivity, profitability, and sustainable growth across India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *