Agri Minister Strict on Fertilizer and Seed Supply : खरीफ-2026 सीजन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने को लेकर पूरी तरह सख्त नजर आ रही है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यदि किसानों को खाद-बीज वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आई, तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बीज निगम बिक्री केंद्रों पर समय पर बीज उपलब्ध नहीं होने पर संबंधित अफसरों का वेतन तक रोका जा सकता है।
खरीफ-2026 की तैयारियों पर सरकार का फोकस
लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री ने किसानों से जुड़ी योजनाओं, खाद-बीज की उपलब्धता, फसल बीमा, सिंचाई व्यवस्था और खरीफ-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को आवश्यकता के समय पर्याप्त मात्रा में उर्वरक और बीज उपलब्ध कराना विभाग की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही जिन योजनाओं में पिछले वर्षों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उनके लिए मजबूत रणनीति बनाकर तेजी से काम करने के निर्देश भी दिए गए। Agri Minister Strict on Fertilizer and Seed Supply
दूसरे राज्यों से मंगाए जाएंगे बीज
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन बीजों की उपलब्धता प्रदेश में कम है, उन्हें अन्य राज्यों से तुरंत मंगाने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा किसानों को “एट सोर्स सब्सिडी” का लाभ आसानी से मिले, इसके लिए भी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सरकार के अनुसार प्रदेश के 67 जिलों में औसत खपत के अनुसार पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है, जबकि बाकी 8 जिलों में लगातार आपूर्ति की जा रही है।Agri Minister Strict on Fertilizer and Seed Supply
किसानों के लिए पर्याप्त खाद का स्टॉक उपलब्ध
सरकार ने जानकारी दी कि खरीफ-2026 सीजन के लिए इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 3.61 लाख मीट्रिक टन अधिक उर्वरक उपलब्ध कराया गया है। 22 मई 2026 तक प्रदेश में यूरिया की कुल उपलब्धता 13.42 लाख मीट्रिक टन दर्ज की गई है, जो किसानों की वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त मानी जा रही है। वहीं डीएपी की उपलब्धता भी पिछले वर्ष के 2.70 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 5.17 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गई है। इसके अलावा यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी और एमओपी सहित कुल 28.13 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का स्टॉक प्रदेश में उपलब्ध बताया गया है। Agri Minister Strict on Fertilizer and Seed Supply
ये भी देखें : Bajra Ki Kheti Kaise Kare: बाजरा की उन्नत खेती की सम्पूर्ण गाइड
सहकारिता विभाग के पास भी बड़ा भंडार
सरकार के अनुसार खाद वितरण में सहकारिता विभाग की अहम भूमिका रहेगी। विभाग के पास वर्तमान में 5.21 लाख मीट्रिक टन यूरिया और 2.84 लाख मीट्रिक टन डीएपी का सुरक्षित स्टॉक मौजूद है। इसके अलावा खरीफ-2026 सीजन के लिए धान, उड़द, मूंग, अरहर और तिल जैसी फसलों के लिए कुल 1,99,910 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक 80,511 क्विंटल बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है।Agri Minister Strict on Fertilizer and Seed Supply
योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी जोर
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं के बेहतर प्रचार-प्रसार और ‘दर्शन पोर्टल’ पर लक्ष्यों की फीडिंग में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि खरीफ सीजन में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। Agri Minister Strict on Fertilizer and Seed Supply
