Garmi Me Kese Kare Tamatar Ki Kheti गर्मी में टमाटर की खेती कैसे करे

Garmi Me Kese Kare Tamatar Ki Kheti गर्मी में टमाटर की खेती कैसे करे

Garmi Me Kese Kare Tamatar Ki Kheti

Garmi Me Kese Kare Tamatar Ki Kheti टमाटर एक ऐसी सब्जी है, जिसकी मार्केट में डिमांड हमेशा होती है. किसान साल भर इसका उत्पादन कर सकते हैं. अगर आप गर्मी के दिनों में टमाटर उगाते हैं, तो उसकी कीमत 80 से 100 किलो पहुंच जाती है. आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि कम लागत में टमाटर से कितना अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है. टमाटर में काफी अधिक लागत नहीं लगती है और इसका उत्पादन भी बढ़िया होता है. Garmi Me Kese Kare Tamatar Ki Kheti

गर्मियों में टमाटर की खेती किसानों के लिए बंपर कमाई का मौका है. इन किस्मों का चुनाव करके और इन बातों का ध्यान रख के आप तेज धूप में भी शानदार पैदावार ले सकते हैं. गर्मी में टमाटर की खेती को लेकर किसानों के मन में अक्सर डर बना रहता है, लेकिन सही समय, सही किस्म और आधुनिक तकनीक अपनाकर यही खेती कमाई का बड़ा जरिया बन सकती है. Garmi Me Kese Kare Tamatar Ki Kheti

Garmi Me Kese Kare Tamatar Ki Kheti

खेती शुरू करते वक्त ये बातें ध्यान रखें

गर्मियों में कामयाबी का पहला कदम है ऐसी वैरायटी चुनना जो ज्यादा तापमान को सह सके. हाइब्रिड किस्में जैसे कि अर्का रक्षक या पूसा हाइब्रिड-4 इस मौसम के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं क्योंकि ये जल्दी खराब नहीं होतीं और पैदावार भी भरपूर देती हैं. नर्सरी तैयार करते समय शेड नेट का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है ताकि छोटे पौधों को सीधी धूप से बचाया जा सके. जब पौधे थोड़े बड़े और मजबूत हो जाएं, तभी उन्हें मुख्य खेत में शिफ्ट करें. Garmi Me Kese Kare Tamatar Ki Kheti

  • पौधों को हमेशा शाम के वक्त ही खेत में लगाएं ताकि उन्हें रात की ठंडक में जमने का मौका मिले.
  • खेत की तैयारी के समय अच्छी मात्रा में सड़ी हुई गोबर की खाद डालना मिट्टी की नमी रोकने में मदद करता है.

सही बीज और पौधों की शुरुआती देखभाल ही तय करती है कि आगे चलकर फसल कितनी जोरदार होगी. गर्मी में फसल की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है. तेज धूप और लू से बचाने के लिए समय-समय पर सिंचाई करना, कीट और रोग नियंत्रण के लिए दवाइयों का छिड़काव करना और संतुलित खाद (NPK) देना जरूरी है. टमाटर की फसल में फली छेदक की समस्या होती है. इसके लिए किसानों को कीटनाशक और फफूंद नाशक दवा का प्रयोग करना बेहद जरूरी है. Garmi Me Kese Kare Tamatar Ki Kheti

सिंचाई का रखें खास ख्याल

भीषण गर्मी में टमाटर की फसल को सूखने से बचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है. यहां पारंपरिक तरीके के बजाय सिंचाई की आधुनिक विधियां अपनाना ज्यादा फायदेमंद रहता है. मल्चिंग का इस्तेमाल करने से मिट्टी की नमी उड़ती नहीं है और जड़ों के पास ठंडक बनी रहती है. जिससे फल झुलसने से बच जाते हैं. पानी देने का सबसे सही समय सुबह जल्दी या सूरज ढलने के बाद का होता है.  जिससे पौधों को तनाव महसूस नहीं होता और वे तेजी से बढ़ते हैं. Garmi Me Kese Kare Tamatar Ki Kheti

  • ड्रिप सिस्टम के जरिए पानी देने से पौधों की जड़ों को जरूरत के हिसाब से नमी मिलती रहती है.
  • मल्चिंग पेपर न केवल पानी बचाता है बल्कि खरपतवार को भी उगने से रोकता है, जिससे खाद-पानी सीधे पौधों को मिलता है.

पानी का सही मैनेजमेंट ही वह  फर्क पैदा करता है जो एक साधारण फसल को बंपर पैदावार में बदल देता है. Garmi Me Kese Kare Tamatar Ki Kheti

और जाने –

कीटों से सुरक्षा का इंतजाम

गर्मियों में टमाटर की फसल पर सफेद मक्खी और पत्ता मरोड़ जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है. इनसे बचने के लिए जैविक कीटनाशकों का इस्तेमाल और समय-समय पर पौधों की निगरानी बहुत आवश्यक है. जैसे ही टमाटर पकना शुरू हों, उन्हें तुरंत तोड़कर ठंडी और छायादार जगह पर रखें. बाजार में अच्छी पकड़ बनाने के लिए ग्रेडिंग करना न भूलें. क्योंकि साफ-सुथरे और एक साइज के टमाटरों को व्यापारी ऊंचे दामों पर हाथों-हाथ उठाते हैं.

  • फसल को सहारा देने के लिए बांस और तार का उपयोग करें. जिससे फल जमीन को न छुएं और सड़ने से बचें.
  • अगर आप टमाटर को सीधे लोकल मंडी के बजाय बड़ी सिटी मार्केट में भेजें, तो मुनाफे की गुंजाइश और बढ़ जाती है.

सही समय पर सही मंडी तक अपनी फसल पहुंचाना ही आपको एक आम किसान से सफल एग्री-बिजनेसमैन बनाता है. Garmi Me Kese Kare Tamatar Ki Kheti

Garmi Me Kese Kare Tamatar Ki Kheti

आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल

सिर्फ अच्छे बीज से ही काम नहीं चलता। ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग पेपर का उपयोग मिट्टी की नमी बनाए रखता है और पानी की बचत करता है। इससे फसल पर गर्मी का असर कम होता है और उत्पादन 20–30% तक बढ़ सकता है। Garmi Me Kese Kare Tamatar Ki Kheti

पौधा देगा 5–8 किलो टमाटर

सही देखभाल और तकनीक से एक पौधे से 5–8 किलो टमाटर उत्पादन संभव है। स्मार्ट प्लानिंग के साथ गर्मी का मौसम नुकसान नहीं बल्कि कमाई का सुनहरा अवसर बन सकता है।

अगर किसान सही प्लानिंग और तकनीक के साथ टमाटर की खेती करें, तो गर्मी का मौसम भी उनके लिए नुकसान नहीं बल्कि कमाई का सुनहरा अवसर बन सकता है. किसान टमाटर की खेती कर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. टमाटर की खेती करना आसान है, बस इसकी खेती के दौरान कुछ चीजें ध्यान में रखनी चाहिए.

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *