Monsoon Update 2026 : मॉनसून 26 मई को देगा दस्तक, IMD ने बताया कब शुरू होगी बारिश

Monsoon Update 2026 : मॉनसून 26 मई को देगा दस्तक, IMD ने बताया कब शुरू होगी बारिश

Monsoon Update 2026 : देशभर में भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। India Meteorological Department (IMD) के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 26 मई को केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर मॉनसून 1 जून के आसपास केरल में दस्तक देता है, लेकिन इस बार यह करीब 4 दिन पहले आने का अनुमान है। इसके पश्चात मॉनसून धीरे-धीरे तमिलनाडु, कर्नाटक और अन्य राज्यों की ओर बढ़ेगा।

26 मई को केरल पहुंचेगा मॉनसून Monsoon Update 2026

IMD ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया कि 26 मई को केरल में मॉनसून की शुरुआत होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के आसपास की परिस्थितियां मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बनी हुई हैं. गत वर्ष भी मॉनसून ने समय से पहले 24 मई को केरल में एंट्री की थी। IMD का कहना है कि पिछले 21 वर्षों में मॉनसून आगमन को लेकर उसके अनुमान काफी सटीक रहे हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon Update 2026
Monsoon Update 2026

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के साथ कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और दक्षिणी कर्नाटक में अगले 3 से 4 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान, दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में लू का खतरा

एक तरफ मॉनसून आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD के अनुसार राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू चल सकती है। विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान में 18 से 21 मई के बीच गर्मी काफी तेज रहने की संभावना है। Monsoon Update 2026

दिल्ली में 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। शाम या रात के समय हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि इसके बावजूद तापमान लगातार बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 18 मई तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। Monsoon Update 2026

किसानों के लिए राहत की खबर

समय से पहले मॉनसून आने की संभावना किसानों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है। इससे खरीफ फसलों की बुवाई समय पर शुरू हो सकेगी और खेती के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर रहने की उम्मीद है। Monsoon Update 2026

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *