मध्य प्रदेश में मानसून का सीजन आधा गुजर चुका है, लेकिन बारिश अब भी उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई है। MP Weather Today के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में सामान्य से करीब 15 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि 5 अगस्त से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
MP Weather Today: प्रदेश में अब तक सामान्य से 15% कम बारिश
MP Weather Today के अनुसार मध्य प्रदेश में अब तक औसतन 401.9 मिमी (15.8 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस समय तक 470.5 मिमी (18.5 इंच) वर्षा होनी चाहिए थी। इससे साफ है कि प्रदेश में अब भी करीब 15 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है।मौसम विभाग के अनुसार राज्य की औसत मौसमी वर्षा 37.3 इंच मानी जाती है, लेकिन अब तक इसका आधा लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पाया है।
42 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश
MP Weather Today रिपोर्ट के मुताबिक अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, आगर-मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, भोपाल, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।वहीं मऊगंज, उमरिया, शहडोल, टीकमगढ़, खंडवा, बड़वानी, खरगोन, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, राजगढ़ और सीहोर सहित 13 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना नहीं
MP Weather Today के अनुसार प्रदेश में मानसूनी द्रोणिका और दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, लेकिन इनकी ताकत फिलहाल कमजोर बनी हुई है। इसी कारण पिछले दो दिनों से तेज बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन केवल हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है और फिलहाल किसी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
5 अगस्त से बदल सकता है मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 4 अगस्त से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से MP Weather Today में 5 अगस्त के बाद बदलाव देखने को मिल सकता है। पूर्वी और उत्तरी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज होने और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
3 अगस्त से बदलेगा मौसम, 22 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
आज सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट
MP Weather Today के मुताबिक 3 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।दमोह, जबलपुर, कटनी, सीधी, सिंगरौली, रीवा, सतना, मैहर, छतरपुर, पन्ना, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, टीकमगढ़, निवाड़ी, अनूपपुर, दतिया, मुरैना, भिंड, मऊगंज और शहडोल में हल्की बारिश की संभावना है।
वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, झाबुआ, मंदसौर, रतलाम, देवास, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, सागर और नरसिंहपुर सहित कई जिलों में मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
किसानों और आम लोगों के लिए जरूरी सलाह
MP Weather Today को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान घर के अंदर रहने की सलाह दी है। खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। किसानों को सलाह दी गई है कि आंधी और बिजली के समय खेतों में काम न करें तथा पशुओं को सुरक्षित शेड में रखें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।
