Rajsathan Me Aaj Ka Mousam गर्मी से तपते राजस्थान में बादलों की दस्तक, लू के थपेड़ों के बीच इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajsathan Me Aaj Ka Mousam गर्मी से तपते राजस्थान में बादलों की दस्तक, लू के थपेड़ों के बीच इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajsathan Me Aaj Ka Mousam राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27 April 2026: राजस्थान में सोमवार को अधिकांश जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 5 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना भी जताई गई है। Rajsathan Me Aaj Ka Mousam

राजस्थान में आज का मौसम (27 April 2026 Rajasthan Weather Today): राजस्थान में आज मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे। एक ओर तेज गर्मी और लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। वहीं दूसरी ओर बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। जिससे गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. Rajsathan Me Aaj Ka Mousam

वहीं 15 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर रात में भी लू से राहत नहीं मिलेगी। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में आगामी कुछ दिन बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते लू से राहत मिलने के आसार हैं। Rajsathan Me Aaj Ka Mousam

Rajsathan Me Aaj Ka Mousam

Rajsathan Me Aaj Ka Mousam

राजस्थान में 27 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज भरतपुर, धौलपुर, दौसा, जयपुर, कोटा, अलवर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, बारां, झालावाड़, जोधपुर, नागौर, बाड़मेर, जैसलमेर, हनुमानगढ़ और गंगानगर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, जैसलमेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ में दिन के साथ ही रात में भी लू चलने की संभावना है। राजस्थान में आज नागौर, सीकर, चूरू और झुंझुनू में आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। राजस्थान में 30 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई गई है।

जयपुर: राजस्थान की धरती इन दिनों सूरज सी तप रही है। खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान का रेगिस्तानी इलाका भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी और बीकानेर के साथ कोटा और चित्तौड़गढ़ में पारा आंखें दिखा रहा है। Rajsathan Me Aaj Ka Mousam

रविवार को बाड़मेर में सर्वाधिक 46.4 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। साथ ही चार जिलों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। केवल आबू राज (माउंट आबू) को छोड़कर प्रदेश के सभी शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। Rajsathan Me Aaj Ka Mousam

21 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से प्रदेश के 21 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में आज सोमवार को उष्ण लहर का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, खैरथल तिजारा, कोटा, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलोदी और श्रीगंगानगर शामिल हैं।

बाड़मेर और कोटा में रिकॉर्ड़तोड़ गर्मी

राजस्थान में रविवार को बाड़मेर में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 12 सालों में यह तीसरी बार है, जब दिन का पारा 46 डिग्री के पार पहुंचा हो। पिछले 24 घंटे में 8 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब दर्ज हुआ। दिनभर तेज धूप और भीषण गर्मी के बाद शाम को करीब 4 बजे कुछ जिलों में मौसम बदला। इस दौरान जैसलमेर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, बीकानेर और भीलवाड़ में बादल छा गए, साथ ही धूलभरी हवाएं भी चलने लगीं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई।

रविवार को कोटा में 7 सालों के बाद अप्रैल माह में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जोधपुर में तापमान 7 साल के पुराने रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। Rajsathan Me Aaj Ka Mousam

एक खबर राहत भरी भी

एक राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में राजस्थान के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। लंबे समय से पड़ रही तेज गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, वहीं कुछ स्थानों पर मेघ गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। Rajsathan Me Aaj Ka Mousam

सोमवार दोपहर बाद डीडवाना-कुचामन, चूरू, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़ और झुंझुनूं जिलों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में हवा की गति भी बढ़ सकती है, जिससे मौसम और सुहावना हो सकता है। वहीं मंगलवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बादलों का असर देखने को मिल सकता है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

रविवार को कुंभलगढ़ में दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम के समय मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। इस बदलाव से वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। किसानों के लिए भी यह मौसम फायदेमंद साबित हो सकता है, खासकर उन फसलों के लिए जिन्हें हल्की नमी की जरूरत होती है।

Rajsathan Me Aaj Ka Mousam

administrator
Kheti Junction Administration Team is dedicated to providing reliable Agri News, tractor updates, agri machinery information, farming technologies, government schemes, market trends, crop cultivation knowledge, and agribusiness opportunities. The team works to connect farmers with the latest agricultural developments, modern equipment, and practical insights to support productivity, profitability, and sustainable growth across India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *