रमजान से पहले अंगूर कारोबार को बड़ा झटका, दुबई जाने वाले 300 कंटेनर अटके, कम हो सकते हैं अंगूर के दाम Ramjan se pahle angur karobar ko bda jhataka , dubai jane wale 300 cantenar atake , kam ho sakate hai angur ke dam

रमजान से पहले अंगूर कारोबार को बड़ा झटका, दुबई जाने वाले 300 कंटेनर अटके, कम हो सकते हैं अंगूर के दाम Ramjan se pahle angur karobar ko bda jhataka , dubai jane wale 300 cantenar atake , kam ho sakate hai angur ke dam

मौजूदा हालात में हजारों टन अंगूर बंदरगाहों और कोल्ड स्टोरेज में फंसे हुए हैं. निर्यातकों और व्यापारियों के अनुसार अगर जल्द ही शिपमेंट दोबारा शुरू नहीं हुआ तो इन अंगूरों को घरेलू बाजार में बेचना पड़ सकता है, जिससे किसानों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है.

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के कृषि निर्यात पर भी दिखाई देने लगा है. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी टकराव के कारण खाड़ी देशों के लिए समुद्री और हवाई मार्गों में असमंजस पैदा हो गई है. इसका सीधा असर महाराष्ट्र से होने वाले अंगूर के निर्यात पर पड़ा है.

Ramjan se pahle angur karobar ko bda jhataka , dubai jane wale 300 cantenar atake , kam ho sakate hai angur ke dam

बंदरगाह और कोल्ड स्टोरेज में फंसे सैकड़ों कंटेनर

सिर्फ 300 कंटेनर ही नहीं, बल्कि इससे कहीं ज्यादा माल भी अभी निर्यात के इंतजार में है. व्यापारियों के अनुसार करीब 700 कंटेनर अंगूर इस समय जेएनपीए और आसपास के कोल्ड स्टोरेज में पड़े हैं. ये सभी कंटेनर शिपिंग शेड्यूल स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन जब तक खाड़ी क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था सामान्य नहीं होती, तब तक इनकी शिपमेंट शुरू होने की संभावना कम दिखाई दे रही है.

घरेलू बाजार में कम हो सकते हैं दाम

16 हजार टन अंगूर पर बड रहा खतरा

महाराष्ट्र ग्रेप ग्रोअर्स एसोसिएशन के अनुसार हालात जल्द ही नहीं सुधरे तो नुकसान का दायरा और बड़ा हो सकता है. संस्था के मुताबिक इस समय 5,000 से 6,000 टन अंगूर पहले से ही बंदरगाहों पर फंसे हुए हैं. वहीं लगभग 10,000 टन निर्यात गुणवत्ता के अंगूर अभी भी खेतों में तैयार हैं और उनके निर्यात का इंतजार किया जा रहा है. इस तरह सब मिलाकर लगभग 16,000 टन अंगूर प्रभावित हो सकते हैं, यदि खाड़ी देशों के लिए निर्यात लंबे समय तक बंद रहता है.Ramjan se pahle angur karobar ko bda jhataka , dubai jane wale 300 cantenar atake , kam ho sakate hai angur ke dam

रमजान के समय बढ़ती है मांग

किसानों और व्यापारियों की बढ़ी चिंता

निर्यात रुकने से सबसे ज्यादा चिंता किसानों और व्यापारियों को हो रही है. किसानों ने बड़ी उम्मीद के साथ अंगूर की खेती की थी और निर्यात से उन्हें बेहतर दाम मिलने की उम्मीद थी. अगर निर्यात लंबे समय तक प्रभावित रहता है तो न सिर्फ किसानों की कमाई घटेगी बल्कि घरेलू बाजार में कीमतों में गिरावट से पूरे अंगूर कारोबार पर असर पड़ सकता है. और किसानो और व्यापारियो को भारी मात्रा में आर्थिक नुकसान उठाना पद सकता है

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में यदि शिपिंग मार्ग सामान्य हो जाते हैं तो स्थिति संभल सकती है. लेकिन अगर पश्चिम एशिया का तनाव बढ़ता है तो महाराष्ट्र के अंगूर निर्यात को बड़ा झटका लग सकता है.Ramjan se pahle angur karobar ko bda jhataka , dubai jane wale 300 cantenar atake , kam ho sakate hai angur ke dam

Ramjan se pahle angur karobar ko bda jhataka , dubai jane wale 300 cantenar atake , kam ho sakate hai angur ke dam

administrator
Kheti Junction Administration Team is dedicated to providing reliable Agri News, tractor updates, agri machinery information, farming technologies, government schemes, market trends, crop cultivation knowledge, and agribusiness opportunities. The team works to connect farmers with the latest agricultural developments, modern equipment, and practical insights to support productivity, profitability, and sustainable growth across India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *