Bihar Se Rajasthan Tak Tapman 40 Par बिहार से राजस्थान तक सूरज का सितम, तापमान पहुंचा 40 के पार, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

Bihar Se Rajasthan Tak Tapman 40 Par बिहार से राजस्थान तक सूरज का सितम, तापमान पहुंचा 40 के पार, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

Bihar Se Rajasthan Tak Tapman 40 Par मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, बिहार, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम समेत कुल 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में इन इलाकों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है. Bihar Se Rajasthan Tak Tapman 40 Par

देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है. एक ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में आ गए हैं, तो दूसरी ओर पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, आंधी और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन कई राज्यों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं.चलिए जानते हैं राज्यवार जानते हैं मौसम का हाल Bihar Se Rajasthan Tak Tapman 40 Par

Bihar Se Rajasthan Tak Tapman 40 Par

राजस्थान: 42 डिग्री के पार पारा, लू के हालात

राजस्थान में गर्मी ने अपना असर पूरी तरह दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बाड़मेर में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रह सकता है. हालांकि 17 अप्रैल को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है, लेकिन बाकी हिस्सों में गर्मी और लू का असर बना रहेगा.

उत्तर प्रदेश: लू की दस्तक, तापमान 40 के पार

उत्तर प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है. बांदा में पारा 42 डिग्री तक दर्ज किया गया, जिससे लू की स्थिति बनती दिख रही है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है. कानपुर और बरेली में भी तापमान 39-40 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जबकि गोरखपुर में तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और गर्म पछुआ हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं Bihar Se Rajasthan Tak Tapman 40 Par

दिल्ली-एनसीआर: गर्मी के साथ प्रदूषण की मार

दिल्ली-एनसीआर में भी गर्मी तेजी से बढ़ रही है. 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. हालांकि अगले दो दिनों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है. लेकिन प्रदूषण भी चिंता का विषय बना हुआ है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) करीब 230 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है.

उत्तराखंड: मैदानी इलाकों में गर्मी, पहाड़ों में राहत

उत्तराखंड में मौसम मिला-जुला बना हुआ है. देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की जैसे मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रहा.
वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ठंडक बनी हुई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है. Bihar Se Rajasthan Tak Tapman 40 Par

Bihar Se Rajasthan Tak Tapman 40 Par

हिमाचल प्रदेश: बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है. कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और चंबा जैसे इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा है. मौसम विभाग ने 17 से 19 अप्रैल के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है.
शिमला में तापमान 24 डिग्री अधिकतम और 12 डिग्री न्यूनतम के आसपास दर्ज किया गया. Bihar Se Rajasthan Tak Tapman 40 Par

जम्मू-कश्मीर: तापमान में गिरावट के संकेत

जम्मू-कश्मीर में कई दिनों से शुष्क मौसम बना हुआ था, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलाव आने वाला है.
घाटी में अगले तीन दिन तक रुक-रुक कर बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि हो सकती है. जम्मू क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, जिससे गर्मी बढ़ रही है, लेकिन मौसम बदलने से इसमें गिरावट आ सकती है.

बिहार: गर्मी के साथ हल्की बारिश की संभावना

बिहार में गर्मी का असर बढ़ रहा है, लेकिन अगले 48 घंटों में कुछ राहत मिल सकती है. पटना में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है और 22 अप्रैल तक 41 डिग्री तक जाने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है. Bihar Se Rajasthan Tak Tapman 40 Par

गुजरात: गर्म और शुष्क मौसम का दौर

गुजरात में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है. अमरेली, भावनगर, साबरकांठा, दाहोद और पंचमहल जैसे जिलों में गर्मी का असर जारी है. तटीय इलाकों में 17 से 18 अप्रैल तक गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है.
हालांकि 19-20 अप्रैल को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. Bihar Se Rajasthan Tak Tapman 40 Par

दक्षिण भारत: हीटवेव का अलर्ट, कुछ जगह राहत

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच रहा है. केरल के कन्नूर, कोझिकोड और तिरुवनंतपुरम जैसे इलाकों में भी लू का असर है, लेकिन अगले 72 घंटों में तटीय इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है. तमिलनाडु के मदुरै, सलेम और तिरुचिरापल्ली जैसे शहरों में भी गर्मी चरम पर है. Bihar Se Rajasthan Tak Tapman 40 Par

पूर्वोत्तर भारत: तेज बारिश और तूफान का अलर्ट

पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 से 19 अप्रैल के बीच तेज बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है. अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Bihar Se Rajasthan Tak Tapman 40 Par

administrator
Kheti Junction Administration Team is dedicated to providing reliable Agri News, tractor updates, agri machinery information, farming technologies, government schemes, market trends, crop cultivation knowledge, and agribusiness opportunities. The team works to connect farmers with the latest agricultural developments, modern equipment, and practical insights to support productivity, profitability, and sustainable growth across India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *