Organic Farming Success Story: जैविक खेती ने बदली जिंदगी, युवक बना लाखों कमाने वाला किसान

Organic Farming Success Story: जैविक खेती ने बदली जिंदगी, युवक बना लाखों कमाने वाला किसान

Organic Farming Success Story: आजकल खेती और उससे होने वाले फायदों को लेकर कई खबरें सुनने मिल रही है. किसान खेती में एक से बढ़कर एक एक्सपेरीमेंट कर रहा है और जिसका उसे फायदा मिल रहा है. इसी तरह अपनी नौकरी छोड़कर बुरहानपुर के एक किसान ने खेती करने की ठानी. किसान ने जैविक व मिश्रित खेती का विकल्प चुना, जिसका उसे फायदा भी मिल रहा है. वह सालाना लाखों की कमाई खेती से कर रहा है.

नौकरी छोड़कर जैविक खेती का सफल प्रयोग

बुरहानपुर जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के सीमावर्ती इच्छापुर गांव के बीए में स्नातक युवा किसान गौरव गहलोत ने जैविक पद्धति से मिश्रित खेती को अपनाया है. गौरव ने करीब 4 सालों तक सहकारी समिति में बतौर आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में सेल्समैन और मध्य प्रदेश चेक पोस्ट पर कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी की. उन्होंने 2 साल पहले दोनों विभागों की नौकरी से तौबा कर लिया, किसान ने नौकरी छोड़कर जैविक खेती का विकल्प चुना. गौरव गहलोत ने इच्छापुर गांव में ही स्थित पुश्तैनी 10 एकड़ कृषि भूमि पर जैविक खेती का सफल प्रयोग किया. Organic Farming Success Story

10 एकड़ को 3 हिस्सों में बांटा, साल में 20 लाख की फसल

Organic Farming Success Story
Organic Farming Success Story

उन्होंने दीर्घकालिक और अल्पकालिक फसल बोई है. पूरे 10 एकड़ को 3 हिस्सों में विभाजित किया. इसमें 12 से 14 महीने में तैयार होने वाली केला फसल, 2 से 4 महीने में उत्पादन देने वाली सब्जियां भी लगाई गई है. इस फसल में विशेष रूप से टमाटर, मिर्च, हरा धनिया, पुदीना सहित अलग-अलग सब्जी की बोवाई की है. इस खेती से गौरव को हर साल करीब 20 लाख की फसल होती है. इससे उनकी आय कई गुना बढ़ गई है.Organic Farming Success Story

जैविक खेती में यूरिया नहीं गोबर खाद का इस्तेमाल

उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई के दम पर खेती को फायदे का धंधा बना दिया है. जिसके चलते अब युवा व शिक्षित किसान गौरव गहलोत अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं. जैविक खेती की विशेष बात ये है कि यहां यूरिया, डीएपी खाद सहित रासायनिक दवाई की जगह गाय के गोबर से बनाए गए गोबर खाद का उपयोग किया जाता है. इसमें जीवामृत और नीम अस्त्र, ब्रह्मास्त्र और अन्य जैविक का डालकर खेती की गई. जिसके कारण इस खेत में मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ रही है. यही वजह है अब फसल लगाने की लागत में कमी आई है.

Organic Farming Success Story
Organic Farming Success Story

सब्जी मंडी में बेचते हैं सब्जियां, यूट्यूब से सीखी जैविक खेती

बता दें कि गौरव ने युट्यूब और विशेष ऐप्स के माध्यम से जैविक खेती की बारीकियां सीखी. सबसे विशेष बात यह है कि वह इन सब्जियों को किसी बिचौलियों को नहीं बेचते, बल्कि खुद ही शहर में स्थित सावित्रीबाई फुले सब्जी मंडी के नीलामी में पहुंचकर चिल्लर व्यापारियों को बेचते हैं. रोजाना अपने खेत से सब्जियां तोड़कर सीधे मंडी से जुड़ चुके हैं. इसकी वजह से उन्हें अपनी फसल के सही दाम मिल रहे हैं.Organic Farming Success Story

Organic Farming Success Story
Organic Farming Success Story

स्थानीय निवासी व सीनियर सिटीजन किशोर पाटिल का कहना है कि “गौरव काफी मेहनती किसान है. उन्होंने जैविक खेती में कदम रखा है. शुरुआती समय में थोड़ी बहुत कठिनाई जरूरी आई, लेकिन उनके हौसलों के आगे कठिनाई हार गई. इस किसान ने गांव के 10 से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है. इसमें महिला और युवा शामिल हैं.” Organic Farming Success Story

जैविक पद्धति की सब्जियों से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

administrator
Kheti Junction Administration Team is dedicated to providing reliable Agri News, tractor updates, agri machinery information, farming technologies, government schemes, market trends, crop cultivation knowledge, and agribusiness opportunities. The team works to connect farmers with the latest agricultural developments, modern equipment, and practical insights to support productivity, profitability, and sustainable growth across India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *