May Me Boi Jane Vali Top 10 Sabjiya
May Me Boi Jane Vali Top 10 Sabjiya गर्मी का मौसम किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आता है। मई से लेकर अगस्त तक कई सब्जियाँ ऐसी होती हैं जिनकी बाजार में बहुत मांग रहती है, लेकिन सप्लाई कम होने की वजह से उनकी कीमत बढ़ जाती हैं। सही समय पर सही फसल उगाकर आप इन फसलों से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। सही सब्जियों का चयन करके आप गर्मियों में भी अच्छी पैदावार पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको मई में बोई जाने वाली टॉप 10 सब्जियों के बारे में बताएंगे, जो कम पानी और ज्यादा तापमान में भी अच्छी तरह उगती हैं। May Me Boi Jane Vali Top 10 Sabjiya

1. हरी मिर्च
मुनाफा: गर्मी के मौसम में हरी मिर्च की खेती काफी लाभकारी हो सकती है। मई में बुआई करने पर जून से अगस्त तक इसकी कीमत ₹70 से ₹100 प्रति किलो तक हो सकती है। हरी मिर्च की मांग हमेशा ऊँची रहती है, खासकर गर्मी के महीनों में। मिर्च को गर्म तापमान पसंद होता है, लेकिन इन्हें लगातार नमी की आवश्यकता होती है।
4-8 सप्ताह के मिर्च के बिचड़ों की रोपाई समतल खेत में अथवा मेढ़ों पर किया जा सकता है। पंक्तियों के बीच की दुरी 2 फुट तथा पौधों व बीच की दूरी डेढ़ फुट रखते हैं। May Me Boi Jane Vali Top 10 Sabjiya
2. भिंडी
मुनाफा: भिंडी की खेती हमेशा से लाभकारी रही है, और यदि आप मई महीने में इसे लगाते हैं, तो आप जून से लेकर अगस्त तक ताजे फल प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान भिंडी का मूल्य ₹40 से ₹50 प्रति किलो तक हो सकता है, जो कि मौसम के हिसाब से बढ़ सकता है। भिंडी की खेती कम लागत और जल्दी तैयार होने वाली फसल है। यदि किसान सही समय पर बुवाई, सिंचाई और कीट नियंत्रण पर ध्यान दें, तो यह फसल अच्छा मुनाफा दे सकती है।
फसल बिजाई के 60-70 दिनों के बाद पककर तैयार हो जाती है। छोटे और कच्चे फलों की तुड़ाई करें। फलों की तुड़ाई सुबह और शाम के समय करनी चाहिए। तुड़ाई में देरीसे भिंडियों में रेशा भर जाता है और इनका कच्चापन और स्वाद भी चला जाता है। May Me Boi Jane Vali Top 10 Sabjiya
3. करेला
करेला एक मई में बोई जाने वाली सब्जी है जो कि गर्मी-सहिष्णु होती है। करेले को उगाने के लिए आप इसके बीज गमले या फिर जमीन में बो सकते हैं। और जैसे-जैसे करेले का पौधा बढ़ता है, इसे सहारे के लिए जाली या फिर अन्य किसी पौधे की आवश्यकता होती है क्योंकि यह वेल के रूप में बड़ा होता है। इसकी बेल तेजी से फैलती है और बुवाई के लगभग 45 से 55 दिनों के भीतर पहली तुड़ाई शुरू हो जाती है. एक बार फल लगना शुरू होने के बाद 60 से 90 दिनों तक लगातार उत्पादन मिलता रहता है. इस दौरान हर 3 से 4 दिन में तुड़ाई संभव है. May Me Boi Jane Vali Top 10 Sabjiya
4. टमाटर
गर्मियों में टमाटर की खेती किसानों के लिए बंपर कमाई का मौका है. गर्मियों के मौसम में मिट्टी की मांग के मुताबिक हर 7-8 दिन में खेत की सिंचाई करते रहें।टमाटर की फसल में फूल निकलने के समय सिंचाई अवश्य करें। इससे फसल की गुणवत्ता में सुधार होगा और पानी की उपलब्धता से फूल झड़ने की समस्या खत्म हो जाएगी। टमाटर की रोपाई के 70 दिन बाद पौधे फल देना शुरू कर देते हैं। जैसे ही टमाटर गुलाबी होने लगे वैसे ही इनकी तुड़ाई शुरू कर देनी चाहिए। May Me Boi Jane Vali Top 10 Sabjiya
5. ग्वारफली
ग्वारफली की खेती भारतीय किसानों के लिए एक फायदेमंद विकल्प है। यह फसल कम पानी और कम लागत में अच्छी पैदावार देती है। फूल आने और फलियां बनने के समय मिट्टी में नमी का होना जरूरी है, नहीं तो पैदावार कम हो सकती है। खेत तैयार करने के गोबर की सड़ी हुई खाद या नव्यकोष जैविक खाद डालें। इससे ग्वार की पैदावार अच्छी होगी। May Me Boi Jane Vali Top 10 Sabjiya
6. बैंगन
बैंगन की फसल लगाने के लिए किसान NHB 1233 किस्म का ही चुनाव करें. रोपण से खेत में एक दिन पहले सिंचाई करें ताकि मिट्टी नम रहे। यह 60 दिनों के लिए तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है. इस किस्म से किसान कम दिनों में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.बैंगन की बाजार में सालभर मांग रहती है, जिससे किसानों को अच्छा दाम मिलता है। सही देखभाल, उन्नत बीज और कीट नियंत्रण अपनाकर किसान अधिक उत्पादन और बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। May Me Boi Jane Vali Top 10 Sabjiya
और जाने –
राजस्थान से लेकर यूपी-बिहार तक लू का खतरा, कई राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार…. IMD ने दी चेतावनी
7. खीरा
गर्मी के मौसम में खीरे की मांग बाजार में अधिक रहती है खीरे की खेती गर्मियों में किसानों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकती है. खीरे की अच्छी पैदावार के लिए सबसे जरूरी है उसकी मिट्टी का उपजाऊ होना. मिट्टी ऐसी होनी चाहिए जिसमें पानी रुके नहीं और जड़ों को फैलने के लिए पूरी जगह मिले.
खीरे के पौधे को नमी बहुत पसंद है इसलिए मिट्टी को कभी भी पूरी तरह सूखने न दें और नियमित पानी देते रहें. खीरे की फसल की एक और बड़ी खासियत यह है कि इसकी तुड़ाई 30 दिन बाद शुरू होकर हर दो दिन के अंतराल में की जा सकती है. खीरा गर्म और नम जलवायु में अच्छी तरह उगता है। 20°C से 35°C तापमान सबसे उपयुक्त होती है . May Me Boi Jane Vali Top 10 Sabjiya
8. कद्दू
कद्दू एक ऐसी फसल है जो कम लागत में अच्छी पैदावार देती है। कम देखभाल में भी अच्छा उत्पादन मिलता है. फूल और फल बनने के समय पानी की कमी न होने दें. बुवाई के 80–100 दिन बाद फल तैयार हो जाती है . समय पर तुड़ाई करने से गुणवत्ता बेहतर रहती है. कद्दू एसी सब्जी है जो लम्बे समय तक खराब नहीं होता. May Me Boi Jane Vali Top 10 Sabjiya
9. लौकी
लौकी भारत में उगाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण सब्जी है, जिसका उपयोग सब्जी बनाने के साथ-साथ रस और औषधीय गुणों के लिए भी किया जाता है। इसकी खेती कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली होती है। 25°C से 35°C तापमान लौकी के बीजो के अंकुरण के लिए बढ़िया होता है। इसी तापमान रेंज में लौकी की वृद्धि तेजी से होती है। अच्छी जल निकासी के लिए खेत में नालियां तैयार करें।बीजों को 2-3 घंटे तक पानी में भिगोने के बाद बोना चाहिए जिससे अंकुरण अच्छा होता है।बुवाई के लगभग 55-70 दिन बाद लौकी की तुड़ाई की जा सकती है।लौकी की फसल से प्रति हेक्टेयर 250-300 क्विंटल उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
10 . गिलकी (तौरई)
तोरई की खेती के लिए नर्सरी पॉली हाउस में इसकी नर्सरी तैयार की जा सकती है। अगर आप सही तरीके से इसकी देखभाल करें और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करें तो कम समय में आप लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं। तोरई की अच्छी फसल के लिए कार्बनिक पदार्थो से युक्त उपजाऊ मध्यम और भारी मिट्टी अच्छी मानी जाती है जिसमें जल निकास की अच्छी व्यवस्था हो। तोरई की पौध रोपाई मेड के अंदर डेढ़ से दो फीट दूरी रखते करनी चाहिए ताकि पौधे भूमि की सतह पर अच्छे से फैल सके।

